फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok sabha elections After 72 hour ban Yogi Adityanath address rally in sirsaganj

हनुमान जयंती की बधाई देकर विपक्षियों पर बरसे योगी, गठबंधन को बताया जीरो

Fri, 19 Apr 2019 04:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Apr 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections After 72 hour ban Yogi Adityanath address rally in sirsaganj
जनसभा संबोधित करते योगी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग के बैन के बाद योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फिरोजाबाद जनपद में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने जनसभा को हनुमान जयंती की बधाई देकर विपक्षियों पर करारे हमले किए। कहा रामपुर के जीव जैसे लोगों के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया है। सपा के गढ़ में रामगोपाल मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को उन्होंने जीरो बताया।  
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां सपा के गढ़ में हुंकार भरते हुए सीधे सपा और सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव पाकिस्तान और आतंकवाद की भाषा बोल रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर भी योगी ने तंज कसा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी डा. चंद्रसेन जादौन के समर्थन में सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव पुलवामा में सेना के जवानों की शहादत पर सवाल उठा रहे हैं। वह सीधे-सीधे पाकिस्तान और आतंकवाद की भाषा बोल रहे हैं। इससे पहले भी सपा सेना का अपमान करती रही है।

आतंकवाद की भाषा बोलने वालों को जनता इस चुनाव में सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के अंदर हो या परिवार के बाहर रामगोपाल यादव की भूमिका हमेशा विचित्र ही रहती है।  बसपा और सपा के गठबंधन पर तल्खी दिखाते हुए योगी ने कहा कि यूपी में गठबंधन की स्थिति शून्य रहेगी। 

साल 2005 में रामजन्म भूमि पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हनुमान जयंती पर संकल्प लें कि जिस झंडे का इस्तेमाल आतंकवादी और गुंडे करते हों उनको सबक सिखाएंगे। 

सभा में एक जिला एक उत्पाद योजना का जिक्र कर योगी ने कांच उद्योग की तरक्की का मुद्दा उठाया। आलू के समर्थन मूल्य का जिक्र करके  आलू किसानों को रिझाने की कोशिश की।

योगी ने अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र करके उपलब्धियां बताईं। कहा कि यूपी में दो साल में अपराध का आकंडा न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हम चुनाव लड रहे है।

भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास है। हम जाति पूछ कर तुष्टिकरण की नीति पर विकास नहीं कराते हैं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से आजम खां पर निशाना साधा, कहा रामपुर के जीव जैसे लोगों के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed