फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024 From booth to Panna Pramukh BJP strategy ifferent from all others plan for victory

लोकसभा चुनाव 2024: बूथ से पन्ना प्रमुख तक...भाजपा की रणनीति सबसे अलग; जीत के यूंही नहीं हो रहे दावे

Fri, 05 Apr 2024 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, आगरा
धर्मेंद्र यादव, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 10:23 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए 400 पार का नारा दे चुकी भाजपा ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए हर मतदाता तक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। हैरानी का बात तो ये है कि विपक्ष का अता-पता नहीं है। 

 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 From booth to Panna Pramukh BJP strategy ifferent from all others plan for victory
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक रणनीति के आगे विपक्षी दलों की एक नहीं चल रही। लोकसभा चुनाव के प्रचार की रणनीति ही है कि प्रधानमंत्री खुद नमो एप पर पार्टी के पार्षद से बातचीत कर रहे हैं। पार्टी के शक्ति केंद्र प्रमुख, बिल्डिंग इंचार्ज से लेकर पन्ना प्रमुखों तक को दायित्व सौंप दिए गए हैं। इससे जहां अन्य दल प्रचार के लिए रणनीति बना रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के संपर्क में लगातार बने हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियां दिसंबर 2023 से शुरू कर दी थीं। संगठन के कार्यकर्ता हर वार्ड में पार्टी के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं। पार्षदों से लेकर न्याय पंचायत स्तर पर पंचायत सदस्य तक को दायित्व दिए गए हैं।
विज्ञापन


 

इस वक्त पार्टी संगठन का फोकस पन्ना प्रमुखों पर है। हर शक्ति केंद्र (वार्ड) में 170-200 तक पन्ना प्रमुख हैं। एक पन्ना प्रमुख के पास 60 मतदाताओं के नाम, पते और उनकी जानकारी है। इन पन्ना प्रमुखों पर हर मतदाता के पास चार से पांच बार जाकर उनका वोट डलवाने का जिम्मा है। अब पार्टी जल्द ही वार्डवार इन पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन करके उनके अब तक के कार्यों का ब्योरा लेगी।

 

इसके लिए भी जनप्रतिनिधियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों तक को जिम्मेदारी दी गई है। वह समय-समय पर इन वार्ड अध्यक्षों से संपर्क करके जानकारी लेते हैं। इसके पहले केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर पहुंचकर संपर्क बनाया जा चुका है।

 
विज्ञापन

चंदे से लेकर समर्थन तक
पार्टी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में नमो एप से जोड़ा गया है। इस एप से जुड़े मतदाताओं से भी पार्टी के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों और रीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कोशिश यही है कि हर कार्यकर्ता तक पदाधिकारी की पहुंच हो। इन कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का अहसास दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने बुधवार को आगरा की एक पार्षद से सीधी बातचीत की। इसी तरह मुख्यमंत्री भी वार्ड अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक से बात कर सकते हैं। यहां तक कि प्रत्याशी को किस क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचना है। यह वार्ड अध्यक्ष को बताकर ही पहुंचेगा।

 

हरेक कार्यकर्ता है पार्टी का नेता
एमएलसी एवं प्रदेश संगठन मंत्री विजय शिवहरे ने बताया कि हरेक कार्यकर्ता हमारी पार्टी का नेता है। वार्ड, पार्षद, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों को दायित्व दिए गए हैं। हमारा प्रचार निरंतर जारी है। हर कार्यकर्ता अपना काम खामोशी से कर रहा है। यही हमारे संगठन की खूबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed