फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024 Difficulties increase for alliance candidate from Fatehpur Sikri seat

लोकसभा चुनाव 2024:  फतेहपुर सीकरी सीट से गठबंधन के प्रत्याशी की बढ़ीं मुश्किल, दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 06 Apr 2024 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

आगरा के  फतेहपुर सीकरी सीट से सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके साथ 70 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की धारा में मामला दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Difficulties increase for alliance candidate from Fatehpur Sikri seat
रामनाथ सिकरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहपुर सीकरी सीट से सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार की मुश्किल है बढ़ गई हैं। आयोग के आदेश पर बिना अनुमति के रैली निकालने पर उनके और समर्थकों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज दर्ज की गई। आरोपित 70 अज्ञात कार्यकर्ताओं की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


पिनाहट क्षेत्र में बुधवार को सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के गाड़ियों काफिला निकला था। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके काफिले को रोकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कुछ समर्थकों ने जेसीबी मशीन में बैठकर प्रत्याशी पर पुष्प वर्षा भी की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आयोग के संज्ञान लेने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इसके अलावा नोडल अधिकारी इस मामले की जानकारी शुरू किए है। जबकि थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि आचार संहिता उलंघ्घन की धाराओं में प्रत्याशी सहित 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed