{"_id":"662886342e9501273804d5db","slug":"lok-sabha-elections-2024-campaign-will-be-done-through-social-media-expenses-will-be-added-to-the-candidate-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: सोशल मीडिया से भी जो होगा प्रचार... प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा का खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: सोशल मीडिया से भी जो होगा प्रचार... प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा का खर्च
Wed, 24 Apr 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:40 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 में जो प्रत्याशी सोशल मीडिया से प्रचार में रुपये खर्च करेंगे उसका ब्यौरा भी चुनाव खर्चे में जुड़ेगा। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
आगरा लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। रील, वीडियो के अलावा एक साथ मैसेज व वायस कॉल का खर्चा भी शामिल होगा। प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउंट हैंडल करने वाले कर्मियों का वेतन व एजेंसियों को हुए भुगतान का ब्योरा भी खर्च में शामिल होगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखने के लिए विशेषज्ञ नियुक्त किया है। मतदाताओं से अपील की गई है कि प्रत्याशियों की तरफ से प्राप्त होने वाले मैसेज की जानकारी मोबाइल नंबर 7078251431 पर दर्ज कराएं। साथ ही, कोई प्रत्याशी कुछ बांटता है तो उसकी सूचना भी दें।

27 से 1 तक द्वितीय चरण का प्रशिक्षण
कार्मिक प्रभारी व सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण 27 अप्रैल से 1 मई तक होगा। सभी पीठासीन अधिकारी और कार्मिकों को उपस्थित रहना अनिवार्य है। प्रशिक्षण आगरा कॉलेज विधि संकाय, सेंट जोंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुबह 9 से 11.30 बजे तक और अपराह्न 12.30 से तीन बजे तक दो पालियों में होगा।

24 से 30 तक बैठेगा मेडिकल बोर्ड
चुनाव ड्यूटी में स्वास्थ्य कारणों से असमर्थता जाहिर करने वाले मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 24 से 30 अप्रैल तक विकास भवन में मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। जो मतदान कार्मिकों का परीक्षण करेगा। मेडिकल बोर्ड सुबह 11 से 2 बजे और 2 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में मतदान कर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण करेगा।