{"_id":"6629f75019e475ddbc0f3cef","slug":"lok-sabha-elections-2024-bsp-candidate-received-threat-during-election-campaign-2024-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव प्रचार के दौरान बसपा प्रत्याशी को मिली धमकी, कस्टडी में हैं आपके बच्चे; ये की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव प्रचार के दौरान बसपा प्रत्याशी को मिली धमकी, कस्टडी में हैं आपके बच्चे; ये की डिमांड
Thu, 25 Apr 2024 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:55 AM IST
सार
एटा से बसपा प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा फोन आया, जिसके बाद उनके पसीने छूट गए। बसपा प्रत्याशी को व्हाट्सएप पर कॉल कर कहा गया कि आपके बच्चे हमरा कस्टडी में हैं। यदि इन्हें बचाना है तो 60 हजार रुपये तुरंत भेज दो।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी मो. इरफान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में साइबर ठगों ने एटा लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी मो. इरफान एडवोकेट को ठगने का प्रयास किया। खुद को पुलिस वाला बताकर धमकी दी कि आपके बच्चे हमारी कस्टडी में हैं। इन्हें छोड़ने के लिए 60 हजार रुपये देने होंगे। प्रत्याशी ने साइबर थाने में तहरीर और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी है। आरोप भी लगाया है कि साइबर थाने में उनकी तहरीर नहीं ली गई।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी मो. इरफान एडवोकेट ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके फोन पर 1408440518 नंबर से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आपको एसआई उदयभान बताया। कहा कि आपके बच्चे मेरी कस्टडी में हैं। इनको मैं छोड़ दूंगा। इसके बाद कॉल काटकर व्हाट्सएप कॉल की। कहा कि हम चार पुलिस इंस्पेक्टर हैं जो आपकी मदद कर रहे हैं। आप हमें 15 हजार रुपये प्रत्येक के हिसाब से चारों का पैसा गूगल पे, फोनपे या किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से तुरंत भेज दीजिए। इसके लिए अंकित कुमार तिवारी नाम के व्यक्ति का नंबर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला निवासी बसपा प्रत्याशी ने इसके बाद एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को मैसेज कर सूचना दी। वहीं साइबर थाने में लिखित तहरीर भिजवाई। कहा कि यह लोग रुपये वसूल करके मुझे क्षति पहुंचाना चाहते हैं। ब्लैकमेल करके मेरी छवि खराब करना चाहते हैं ताकि मैं चुनाव से डिस्टर्ब हो जाऊं। कहा कि मेरे बच्चों के नाम सहित अन्य निजी जानकारियां इन लोगों ने मेरे चुनाव नामांकन पत्र से हासिल कर ली है। आरोप लगाया कि साइबर थाना पुलिस ने तहरीर भी नहीं ली और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीओ सदर अमित कुमार राय का कहना है कि विधिवत रूप से जो भी सूचना, तहरीर साइबर थाने में मिलती है उस पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। क्या समस्या रही है, इसे पता कराकर जांच शुरू कराते हैं।