फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Among voters 504 are centenarians 15076 above 85 years of age Total number 35.51

लोकसभा चुनाव 2024: मतदाताओं में 504 शतकवीर, 85 साल से अधिक उम्र के 15076; कुल संख्या 35.51 लाख

Sun, 17 Mar 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 10:12 AM IST
सार

आगरा में 35.51 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करेंगे। इनमें 19.20 लाख पुरुष और 16.31 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इनके संग 20200 दिव्यांग मतदाता भी हैं। 

 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Among voters 504 are centenarians 15076 above 85 years of age Total number 35.51
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोकसभा चुनाव में 504 शतकवीर हैं। जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। 85 से 100 साल उम्र के 15076 मतदाता हैं। ऐसे मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। सबसे ज्यादा 357 शतकवीर आगरा सीट और 147 फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में निवासी हैं।
विज्ञापन


जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। कुल मतदाता 35.51 लाख हैं। आगरा की सीट में जलेसर भी शामिल है। जलेसर में 3 लाख मतदाता हैं। इसके अलावा एत्मादपुर, आगरा छावनी, दक्षिण और उत्तर क्षेत्र में कुल 17.57 लाख मतदाता हैं। जिनमें महिलाओं की संख्या 8,06,837 लाख और पुरुष 950105 लाख हैं। थर्ड जेंडर 98 है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी सीट में ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17.94 लाख है। 9,69,964 लाख पुरुष और 8,24,729 लाख महिलाएं हैं। इनके अलावा 54 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा सीट पर 550 मतदान केंद्र और 1760 मतदेय स्थल हैं। इनके अलावा जलेसर में 365 मतदेय स्थल हैं। फतेहपुर सीकरी में 1181 मतदान केंद्रों पर 1935 मतदेय स्थल हैं। आगरा में 18 जोनल और 128 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। फतेहपुर सीकरी में 40 जोनल और 236 सेक्टर मजिस्ट्रेट हैं। जिले को 58 जोन और 364 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

48 हजार को पहली बार मताधिकार
जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 48021 मतदाता हैं। आगरा सीट पर 21343 और फतेहपुर सीकरी सीट पर 26678 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके अलावा 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। जिनकी संख्या 6.81 लाख से अधिक है। 20200 दिव्यांग मतदाता हैं। सबसे ज्यादा दिव्यांग फतेहपुर सीकरी सीट पर 13 हजार हैं। जबकि आगरा सीट पर 7193 मतदाता दिव्यांग हैं।

1210 मतदेय स्थल संवेदनशील
जिले में 616 मतदान केंद्रों के 1210 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। पूर्व में यहां चुनाव के दौरान हिंसा हो चुकी है। चुनाव प्रभावित करने के प्रयास हुए हैं। ऐसे मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। सबसे ज्यादा संवेदनशील मतदेय स्थल फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में हैं। जिनकी संख्या 786 है। आगरा सीट पर 424 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं।


कलेक्ट्रेट में होंगे नामांकन
लोकसभा चुनाव के नामांकन कलेक्ट्रेट में होंगे। आगरा सीट के लिए एडीएम सिटी न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। जबकि फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशियों का नामांकन जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होगा। आगरा सीट के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी नवीन कृषि उत्पादन मंडी परिषद शाहदरा से होगी। फतेहपुर सीकरी सीट के मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां खेरागढ़ स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से रवाना होंगी। यहीं स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मतदान संपन्न होने के बाद मंडी में ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट जमा होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed