{"_id":"5ce524b3bdec22074f08d719","slug":"lok-sabha-elections-2019-shivpal-singh-yadav-statement-over-evm-and-exit-poll-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से नकार शिवपाल बोले- मेरे बिना नहीं बनेगी केंद्र में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से नकार शिवपाल बोले- मेरे बिना नहीं बनेगी केंद्र में सरकार
Wed, 22 May 2019 04:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 May 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों के सवाल के जबाव देते शिवपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सैफई परिवार की सबसे बड़ी प्रतिष्ठा की लोकसभा सीट फिरोजाबाद पर बुधवार को शिवपाल सिंह यादव ने डेरा जमा लिया। मतगणना से पहले शिवपाल शिकोहाबाद पहुंचे और पार्टी कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। शिवपाल सिंह ने दावा किया वे फिरोजाबाद सीट से चुनाव जीत रहे हैं। शिवपाल सिंह ने यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।
फिरोजाबाद जनपद में शिकोहाबाद स्थित कृषि मंडी समिति में गुरुवार को मतगणना होनी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को शिकोहाबाद पहुंचे और मतगणना एजेंटों में जोश भरा।
विज्ञापन
शिकोहाबाद स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वह फिरोजाबाद से चुनाव जीत रहे हैं। उनके बिना केंद्र में किसी की सरकार नहीं बनेगी।

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
विज्ञापन
शिकोहाबाद स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वह फिरोजाबाद से चुनाव जीत रहे हैं। उनके बिना केंद्र में किसी की सरकार नहीं बनेगी।
Trending Videos
ईवीएम की विश्वसनीयता और कई स्थानों पर ईवीएम मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का काम है, वह इस मामले में देखे। वहीं हाल ही में आए विभिन्न एग्जिट पोल के सर्वे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतगणना होनी है तो एग्जिट पोल का कोई मतलब नहीं रह जाता।
सभी की स्थिति गुरुवार दोपहर 12:00 बजे तक स्पष्ट हो जाएगी। दोपहर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे और कुछ परिणाम आ भी जाएंगे। जब परिणाम आने ही हैं एग्जिट पोल का कोई मतलब नहीं रह जाता।
बता दें कि फिरोजाबाद सीट पर शिवपाल सिंह के सामने समाजवादी पार्टी से प्रो.रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव और भाजपा से डॉ.चंद्रसेन जादौन मैदान में हैं। तीन निर्दलीय भी हैं।