{"_id":"5cbc417cbdec2214516f6881","slug":"lok-sabha-elections-2019-rangoli-on-polling-booths-for-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मतदान के लिए सजाए जाएंगे पोलिंग बूथ, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मतदान के लिए सजाए जाएंगे पोलिंग बूथ, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
Sun, 21 Apr 2019 03:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते नगर आयुक्त विजय कुमार
फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। नगर आयुक्त विजय कुमार ने अधीनस्थ अफसरों को सभी पोलिंग बूथों पर 22 अप्रैल की रात तक सफाई, चूना, रंगोली, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बूथों पर रैंप के संबंध में एक्सईएन विकास कुरील से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने बताया कि रैंप बनवाने के लिए 53 बूथों की लिस्ट मिली थी, इसके सापेक्ष 75 बूथों पर रैंप बनवाए गए हैं।
पेंचवर्क के संबंध में बताया कि साठ फुटा रोड, मथुरा नगर में सड़क निर्माण करा दिया है। जलेसर रोड व हिमायूंपुर में तेजी से कार्य चल रहा है। जेई मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि सभी बूथों पर पेयजल व्यवस्था करा दी है। प्राथमिक विद्यालय मुस्ताबाद में पेयजल की लाइन न होने के कारण टैंकर से व्यवस्था की जाएगी।

Trending Videos
जेडएसओ दलवीर सिंह को निर्देश दिए कि मतदान से एक दिन पूर्व ही समस्त बूथों पर सफाई कराकर, चूना छिड़काव, रंगोली बनवा दी जाए। इसके साथ फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। 22 अप्रैल की रात तक यह पूरा हो जाए।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन बूथों पर डीएम ने भ्रमण किया है, वहां व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए। बैठक में जलकल महाप्रबंधक सुरेशचंद्र, एक्सईएन विकास कुरील, सहायक अभियंता पीके सिंह, जेडएसओ दलवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
नगर निगम खुद बनाएगा अपना मॉडल बूथ
नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा है कि डीएम ने गोपीनाथ इंटर कॉलेज को मॉडल बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं, परंतु नगर निगम खुद अपना मॉडल बूथ बनाएगा। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव को मॉडल बूथ की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बूथ पर गुब्बारे लगाए जाएं, टैंट व पेयजल की व्यवस्था हो।