{"_id":"5cbd91d0bdec22145274c56e","slug":"lok-sabha-elections-2019-police-force-deployed-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पुलिस और सुरक्षा बलों के 9000 जवानों ने संभाली कासगंज की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पुलिस और सुरक्षा बलों के 9000 जवानों ने संभाली कासगंज की कमान
Mon, 22 Apr 2019 03:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में फ्लैग मार्च करते सेना और पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया है। बूथों के अलावा 11 स्तरों पर तैनात किया गया फोर्स हर 11 मिनट में बूथों तक पहुंचेगा।
एटा संसदीय क्षेत्र में आने वाले कासगंज जिले में मंगलवार को मतदान होना है। यहां मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नौ हजार सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। पैरामिलिट्री और गैर जिलों से आए फोर्स को बूथों तक तैनात कर दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने डीएम, एसपी, जोनल, मजिस्ट्रेट, सेक्टर, एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित 11 स्तरों पर मोबाइल टीमें लगाई हैं। अधिकारियों के काफिले में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान कड़ी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
गैर जिलों से आए 135 उपनिरीक्षक, 185 हैड कांस्टेबल, 166 कांस्टेबल, 2764 होमगार्ड को भी बूथों से लेकर मोबाइल टीमों तक तैनाती दे दी गई है। पुलिस ने ऐसा तैयारी की है कि कोई न कोई टीम 11 मिनट के अंतराल से बूथ तक पहुंचती रहेगी। यदि कहीं से किसी विवाद की सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी। पूरा सुरक्षा खाका पुलिस ने खींच लिया है।

यह रहेगी तैयारी
पुलिस ने व्यवस्था बनाई है कि जहां दो या एक सामान्य बूथ बने हैं वहां सिविल पुलिस तैनात की गई है। दो बूथों से अधिक वाले मतदान केंद्रों पर एवं संवेदन, अतिसंवेदनशील केंद्रों को पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले किया गया है।
- 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स लगाया गया।
- 2 कंपनी पीएसी की गई तैनात।
- 4000 सिविल पुलिस के उपनिरीक्षक और होमगार्ड तैनात।
- 87 सेक्टर में बांटा जिला।
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जिले में सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पैरामिलिट्री के जवान, पीएसी के जवान एवं बाहरी जनपदों की पुलिस को भी बूथों पर तैनात किया गया है। कहीं भी कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो फोर्स सख्ती से निपटेगा- सीपी सिंह, डीएम।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस फोर्स भेज दिया गया है। बूथों से लेकर गांव की गलियों तक पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स का तैनात रहेगा।