फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 narendra modi will the address bjp rally in etah

पांच साल बाद यहां चुनावी सभा करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, तैयारियां में जुटे भाजपाई

Mon, 08 Apr 2019 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Apr 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 narendra modi will the address bjp rally in etah
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अप्रैल को सैनिक पड़ाव मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार एटा आ रहे नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर भाजपा संगठन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। संभावित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के ब्रज प्रांत से लेकर प्रदेश संगठन तक आयोजन को लेकर मंथन में जुट गए हैं। शीघ्र ही रैली में भीड़ जुटाने से लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। ताकि एटा कासगंज जिलों के कार्यकर्ता रैली में शामिल हो सकें। 
विज्ञापन


बता दें कि 2014 के चुनाव में भी नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा की थी। 2014 में जिले में पहली जनसभा करने पहुंचे नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जबकि इस बार वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकता है भाजपा का कुनबा

नरेंद्र मोदी की रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में कुछ पूर्व जनप्रतिनिधि एवं प्रभावशाली नेता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इसके लिए बिसात बिछा दी गई है। बस उचित मौके की तलाश है। 

माना जा रहा कि टिकट वितरण एवं पार्टी नेतृत्व से निराश यह लोग अब अपनी शक्ति का अहसास कराने को बेताब हैं। ताकि नई पार्टी में अपनी उपयोगिता साबित कर सकें और अगले वर्ष प्रस्तावित चुनावों (विधान परिषद आदि) में अपनी दावेदारी मजबूत कर सकें। जिन नामों की चर्चा है उनमें कुछ पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं।



आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed