फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 nadira sultan join samajwadi party after left congress

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद की बेटी नादिरा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, सपा में शामिल

Sat, 16 Mar 2019 01:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 nadira sultan join samajwadi party after left congress
नादिरा सुल्तान (फाइल)

एटा-कासगंज की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद मुशीर अहमद खां के परिवार का कांग्रेस से 50 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। पूर्व सांसद की सबसे बड़ी बेटी नादिरा सुल्तान उर्फ बिटिया ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन


अब नादिरा सपा के लिए प्रचार करेंगी। इस लोकसभा क्षेत्र की सियासत में उनका अलग ही स्थान है। उनके पिता मुशीर अहमद का एटा-कासगंज और बदायूं की राजनीति में काफी दखल रहा है। मुशीर खां 1967 कासगंज-बदायूं सीट से चुनाव जीते थे। 
विज्ञापन


वर्ष 1980 में उन्होंने एटा संसदीय सीट से चुनाव जीता। हालांकि इसके बाद 1984 के चुनाव में 1300 मतों से हार गए थे। उन्होंने कासगंज-बदायूं लोकसभा सीट से भी दो बार चुनाव लड़ा। कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहते हुए मुशीर अहमद मॉर्डन बेकरी के चेयरमैन रहे। इफ्को के डायरेक्टर पद पर भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

lok sabha elections 2019 nadira sultan join samajwadi party after left congress
सपा नेता आजम खां के साथ रामपुर में प्रेस कांफ्रेंस करतीं नादिरा सुल्तान
मुशीर अहमद खां की बेटी नादिरा भी राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं। वर्ष 2007 में वो कांग्रेस के टिकट पर पटियाली से विधानसभा चुनाव भी लड़ी थीं। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली। तीसरे स्थान पर रहीं। जिले के मुस्लिम नेताओं के तौर पर उन्हें अच्छी छवि का माना जाता है। 

पूर्व सांसद मुशीर अहमद के परिवार के गांधी परिवार से काफी नजदीकी संबंध रहे हैं। वर्ष 1978 में स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनकी बेटी नादिरा की शादी में आईं थीं। नादिरा के सपा में आने से मुस्लिम मतदाताओं पर इसका प्रभाव बढ़ेगा। 

नादिरा कांग्रेस में पिछले 20 वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य थीं। कुछ समय प्रदेश कमेटी में वो सह सचिव भी रहीं। उनका कहना है कि अब वह समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। सोमवार को वो सहावर पहुंचेंगी और जो भी प्रत्याशी होगा उसका प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed