फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 congress searching strong candidate from fatehpur sikri seat

लोकसभा चुनाव 2019: राजबब्बर को लेकर हो रही 'चर्चा' के बीच कांग्रेस को मजबूत 'हाथ' की तलाश

Mon, 11 Mar 2019 12:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 congress searching strong candidate from fatehpur sikri seat
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala
चुनावी बिगुल बजने के बाद कांग्रेस में फतेहपुर सीकरी और आगरा सुरक्षित सीट पर प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो गई है। इनमें फतेहपुर सीकरी सीट बेहद अहम है, क्योंकि यहां से प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर का दावा होने के कारण अभी तक प्रत्याशी की तलाश ही नहीं की गई। 
विज्ञापन


लेकिन अब राजबब्बर के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। इस बीच पार्टी का संगठन अब इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुट गया है। माना जा रहा है कि राजबब्बर के हटने से यहां के सियासी समीकरण बदल सकते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस में जहां आगरा लोकसभा की सुरक्षित सीट पर अभी तक 50 से ज्यादा दावेदारों ने टिकट की मांग की है। आवेदकों ने अपने बायोडाटा भी पर्यवेक्षकों के साथ ही प्रदेश मुख्यालय में भेजे हैं। लेकिन फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र में अब प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर का मैदान में उतरने पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि वो मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस चर्चा के बाद पार्टी में दोबारा से फतेहपुर सीकरी की सामान्य सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। 

इस सीट पर राजबब्बर ने बसपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, अभी तक कांग्रेस से सपा-बसपा से गठबंधन की तस्वीर भी साफ नहीं हो सकी है। ऐसे में इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस नेताओं ने टिकट की दावेदारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि फतेहपुर सीकरी सीट से अभी किसी ने आवेदन नहीं किया है, लेकिन पर्यवेक्षकों ने पूर्व में कई दावेदारों के साक्षात्कार लिए हैं। फिलहाल संगठन मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुटा हुआ है। 

चुनावी आंकड़े

फतेहपुर लोकसभा सीट का सृजन 2009 में हुआ था। इससे पहले इसका क्षेत्र फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में था। वर्ष 2009 में बसपा की सीमा उपाध्याय चुनाव जीती थीं। उन्होंने कांग्रेस के राजबब्बर को हराया था। राजबब्बर ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। 

वर्ष 2014 में चौधरी बाबूलाल पहले पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। भाजपा के टिकट पर यह उनका पहला चुनाव था। उन्होंने बसपा की सीमा उपाध्याय को हराया। इस बार भी बसपा से सीमा उपाध्याय का यहां से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed