फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 akhilesh yadav slams narendra modi in kasganj

मोदी पर अखिलेश का तंज, बोले- प्रधानमंत्री निकले झूठे वादों के प्रचार मंत्री

Tue, 16 Apr 2019 01:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 akhilesh yadav slams narendra modi in kasganj
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं निकले वो तो प्रचार मंत्री निकले। झूठे वादों का प्रचार करने में लगे रहे। पहले चाय वाला बनकर वोट मांगे, लेकिन जनता को अच्छे दिन की चाय नहीं पिला पाए। अब वो चौकीदार बनकर आए हैं, लेकिन इस बार जनता चौकीदार की चौकी छीन लेगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार को कासगंज में एटा सीट से सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में सभा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा बसपा और रालोद के महागठबंधन को सामाजिक न्याय का गठबंधन बताया। कहा कि आजादी के बाद का यह सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। लोहिया औैर बाबा साहब आंबेडकर मिलकर जो काम करना चाहते थे, उसे महागठबंधन करेगा। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता गठबंधन को महामिलावट बताते हैं जबकि उनका 38 दलों से गठबंधन है तो इसे क्या नाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनका महागठबंधन महापरिवर्तन करेगा। बुआ बबुआ पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान का नाम है। बुआ सम्मानित होती है इसके अलावा जो प्यारा दुलारा होता है वो बबुआ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी पर निशाना

नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के बाद न कालाधन आया और न भ्रष्टाचार खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी ने जो विकास का रास्ता दिया था वो भाजपा ने रोक दिया। भाजपा के अंदर कामरोकू बीमारी है। योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर तमाम मामले दर्ज हैं ऐसे बाबा मुख्यमंत्री हैं। 

शिक्षामित्रों के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनका सम्मान वापस लौटाएगी। जनसभा में आए गठबंधन के कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी ताकत पहचनाने और एक एक वोट अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में गठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हुई है। यह बारिश एटा और कासगंज में भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed