{"_id":"5cb6cf85bdec22141d19fce0","slug":"lok-sabha-elections-2019-agra-district-divided-16-super-zone-for-second-phase-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा जिले में बनाए गए 16 सुपर जोन, 26 हजार जवान तैनात, बूथों पर होगी खुफिया 'नजर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जिले में बनाए गए 16 सुपर जोन, 26 हजार जवान तैनात, बूथों पर होगी खुफिया 'नजर'
Wed, 17 Apr 2019 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले को 16 सुपर जोन में बांटा गया है। 75 जोन बनाए गए हैं। शहर और देहात के हर थाना क्षेत्र में मोबाइल टीमें रहेंगी। खुफिया कैमरों से बूथों पर नजर रखी जाएगी।
आगरा में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल (गुरुवार) को मतदाना होना है। लोकसभा चुनाव में पुलिस के साथ ही सीपीएमएफ, सीआरपीएफ, एसएपी, पीएसी, होमगार्ड को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया है। इनकी 37 कंपनी आई हैं। बूथों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात रहेगी।
तकरीबन 26000 जवान तैनात किए जा रहे हैं। क्रिटिकल बूथों पर फोर्स अधिक रहेगी। आगरा जिले को 16 सुपर जोन में और 75 जोन में बांटा गया है। इनमें अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। मतदान के लिए चेकिंग टीम और फ्लाइंग स्क्वैड अलग से रहेंगी। 1500 से अधिक टीम अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी।

डीएम ने दिए ये निर्देश
बैठक में डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी अमित पाठक
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने मंगलवार को पुलिस लाइन में सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इसमें उन्होंने मतदान से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्र के 200 मीटर के बाहर तक मतदाता परिवार के साथ वाहन से वोट डालने जा सकते हैं। वाहन पर किसी दल का झंडा-बैनर नहीं होना चाहिए। वाहनों का प्रयोग मतदाताओं को ढोने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि एक उम्मीदवार को तीन वाहन का पास दिया जाएगा। एक वाहन में ड्राइवर सहित पांच व्यक्ति बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुपर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट दिन में एक जगह न रहें। बूथों पर भ्रमण करते रहें।

खुफिया कैमरे से निगरानी
प्रत्येक बूथ पर खुफिया कैमरा लगाकर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। प्रचार के लिए बाहर से आने वाले ऐसे व्यक्ति जो इस जनपद में कहीं से मतदाता नहीं हैं, वो जनपद से बाहर चले जाएं। कोई मतदाता मतदेय स्थल पर मतदाता मोबाइल फोन आदि लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
फोर्स का रूट मैप तैयार
जिले में किस बूथ पर कितना फोर्स तैनात है। बूथों पर जाने का रूट क्या है? इस सबकी जानकारी रूट मैप में रखी गई है। किसी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी इसी रूट मैप की मदद से मौके पर पहुंचेंगे। वहीं जिले की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस के साथ ही अधिकारी भी चेकिंग कर रहे हैं।
जो लोग मतदान के दिन आराम करते हैं वे जरूर देख लें यह वीडियो