फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 20019 second phase polls campaigning stop today

थम गया चुनाव प्रचार, अब चाय के बहाने मांगेंगे वोट, प्रशासन की रहेगी नजर

Wed, 17 Apr 2019 10:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 20019 second phase polls campaigning stop today
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण के लिए लोकसभा चुनाव का शोर आज थम गया। शाम छह बजे के बाद प्रत्याशी या उनके समर्थक प्रचार नहीं कर सकेंगे। प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। इसके लिए स्टेटिक, जोनल और वीडियो टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन


17 वीं लोकसभा के लिए आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को मतदान होगा। 10 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद 19 से 26 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। 
विज्ञापन


तीनों लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं हुईं। ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर के साथ खूब चुनावी शोर सुनाई दिया। मगर, मंगलवार शाम से यह शोर शांत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय के बहाने होगा गुपचुप प्रचार

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई। निगरानी के लिए प्रशासन की विभिन्न टीमें बनाई गई हैं। कोई प्रत्याशी या समर्थक चुनाव प्रचार करते पाए जाने पर आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

चुनाव प्रचार पर रोक लगने के बाद प्रत्याशी अब चाय के बहाने चुनाव पर चर्चा करेंगे। किसी एक क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां चाय के बहाने आसपास के लोगों की बैठकें होंगी। प्रत्याशी और उनके समर्थकों का यह क्रम 17 अप्रैल की रात तक चलेगा। क्योंकि 18 अप्रैल सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। मतदाताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनसे वोट देने की अपील की जाएगी।


नामदार की भाषा ऐसी कि शर्म को भी शर्म आ जाए- पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed