फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election 2024: Why is SP changing candidates again and again Dimple told such reason

Lok Sabha Election 2024: सपा क्यों बार-बार बदल रही उम्मीदवार, डिंपल ने बताई ऐसी वजह; जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 11 Apr 2024 06:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 06:04 PM IST
सार

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात सात चरणों में होने हैं। इसके लिए तमाम दलों ने अपने उम्मीदवार भी उतार दिए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी कई सीटों पर प्रत्याशी बदल रही है। इसे लेकर डिंपल यादव से जब सवाल किया गया, तो उन्होंने इसकी वजह भी बता दी...
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Why is SP changing candidates again and again Dimple told such reason
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए रणनीति के तहत सीटें बदली जा रही हैं। समाजवादी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार क्षेत्र की जनता वोट के माध्यम से नया इतिहास बनाएगी। बृहस्पतिवार को सांसद डिंपल महमूदनगर में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सांसद ने कहा कि एनसीआरबी के आकड़े बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा महिला संबंधी अपराध और बलात्कार की घटनाएं उत्तर प्रदेश में ही हो रही हैं। मणिपुर में क्या हुआ पूरे देश के लोगों ने देखा है। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने जो कमा कराए उनको ही भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। भाजपा शासन में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की हालत के बारे में सब लोग जानते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न तो किसान की आय दोगुनी हुई और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला। विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई के माध्ण्यम से प्रताडि़त किया जा रहा है। चुनाव में होने वाली पराजय से बौखलाई भाजपा चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजकर दबाव बना रही है। जन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार के पास योजना नहीं है। देश में युवा, महिला, जवान, किसान सभी परेशान हैं। हर वर्ग मिलकर इस बार भाजपा को हराएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed