फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha election 2024 CM Yogi addressed public meeting in Sirsaganj Firozabad

लोकसभा चुनाव 2024: फिरोजाबाद में सीएम योगी का राहुल पर निशाना, बोले- दादी के नारे को तोता की तरह रट रहा पोता

Thu, 02 May 2024 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 03:48 PM IST
सार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों को गिनाया, तो वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
lok sabha election 2024 CM Yogi addressed public meeting in Sirsaganj Firozabad
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरसागंज वाले बाबा कालेश्वर की जय, बाबा नीम करोली की जय जयकार करते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में गया हूं। हर जगह फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर गूंज रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों के अंदर अभूतपूर्व कार्य हुआ है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि यहां से गठबंधन और बसपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। क्या कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर का निर्माण कर पाते। राम मंदिर बनने से सभी खुश हैं। राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े रोड़े कांग्रेस, सपा और बसपा थे। इन रोड़ों को आप ताज पहनाएंगे क्या? जो लोग ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे। ये आपके हक पर डकैती है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि धार्मिकता के आधार पर देश का विभाजन हुआ था। कांग्रेस कहती है कि ओबीसी और एससी के आरक्षण के एक हिस्से को काटकर मुसलमानों को दे देंगे। जब ये सत्ता में थे तब कुछ नहीं कर पाए। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। विकास के कार्य ठप पड़े थे। गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। गरीबों को कुछ मिलता ही नहीं था। आज दुनिया में सम्मान मिला है। आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हुआ है। देश की धमक है। मजबूत हाथों में देश होता है तो दुनिया नजरें झुकाती है। मजबूर हाथ में देश होता है तो दुनिया आंखें दिखाती है। इंदिरा गांधी ने 1970 में नारा दिया था गरीबी हटाओ। गरीबी नहीं हटी। 54 वर्ष बाद उनका नाती नारा दे रहा है कि गरीबी हटाएंगे। कैसे हटाएंगे? दादी के नारे को पोता तोता की तरह रट रहा है। कोरोना संकट आने पर राहुल देश छोड़कर चले गए। चुनाव जैसे आते हैं ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। नए भारत में निशुल्क राशन, फ्री इलाज, जन धन खाता खुलवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखखर सभी के लिए काम किया है। नए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है। रामलला मंदिर में विराजमान हो गए और बड़े-बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य कर दिया गया। सपा और बसपा के समय में क्या होता था। कांग्रेस, सपा, बसपा सुरक्षा नहीं दे सकते। सुशासन नहीं दे सकते। विकास नहीं करा सकते। गरीब कल्याणकारी योजनाएं नहीं दे सकते। फिर ऐसे बोझा को ढोने से क्या फायदा। कांग्रेस कहती है अल्पसंख्यकों को मनमाना खाने को देंगे। कुछ लोग गो हत्या को बढ़ाने का काम करेंगे। आने वाली पीढ़िया कोसेंगी। इंडी गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदार बनने जैसा है। आपको सावधान करने आया हूं। भाजपा पूरे देश के अंदर चुनाव लड़ रही है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना होगा। इसके लिए विश्वदीप को जिताकर भेजना होगा। सात मई को चुनाव है। चार जून को परिणाम आएगा। फिरोजाबाद ग्लास के माध्यम से दुनिया में जाना जाता है। भारत माता की जय के साथ संबोधन को समाप्त किया। अंत में जयश्रीराम के नारे लगाए। 


केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संबोधन में कहा कि आगरा लोकसभा के साथ फिरोजाबाद में भी चुनाव हैं। मैं अपनी लोकसभा का चुनाव प्रचार छोड़कर सहायता के लिये फिरोजाबाद आया हूं। ये चुनाव राष्ट्र विरोधी पार्टी और राष्ट्रवादी पार्टी के बीच है।सपा बसपा के लोगों से कहूंगा आवास देना सरकार का कर्त्तव्य है। यदि मोदी जी गरीब घर में पैदा न होते तो ये योजना न होती। मुंशी प्रेम चंद की कहानी याद कर लोग 90 प्रतिशत नंबर लाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed