{"_id":"5cb6b591bdec224e4c2049c0","slug":"lok-sabha-election-2019-voters-ready-for-second-phase-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: थम गया चुनाव प्रचार का शोर, अब मतदाताओं की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: थम गया चुनाव प्रचार का शोर, अब मतदाताओं की बारी
Wed, 17 Apr 2019 10:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
मतदाता (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
कई दिनों से चला आ रहा चुनावी शोर मंगलवार शाम छह बजे थम गया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोड शो और गठबंधन के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद मुखिया अजित सिंह ने जनसभा को संबोधित किया।
इसके बाद प्रशासन ने चुनावी प्रचार पर निगरानी के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है। अब मतदाताओं की बारी है। लोकतंत्र के इस पर्व पर उन्हें 18 अप्रैल का अपना मतदान कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन करना है।
17वीं लोकसभा के लिए आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को मतदान होगा। 10 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद 19 से 26 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

Trending Videos
ताबड़तोड़ हुई सभाएं
तीनों लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं हुईं। ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर के साथ खूब चुनावी शोर सुनाई दिया। प्रत्याशियों ने दिन-रात एक कर दिया। गांव-गांव भ्रमण किया। वहीं, बडे़ नेताओं को भी प्रचार में उतारा। इसमें भाजपा आगे रही।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभाएं की। वहीं, कांग्रेस और गठबंधन की ओर से एक-एक जनसभा की गई। अब प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर जनसंपर्क पर जो रहे हैं।