Lok Sabha Election Result: मैनपुरी सीट पर सबसे पहले इस विधानसभा क्षेत्र से आएंगे नतीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 2179 बूथों पर मतदान हुआ था। मतदान के बाद से मतदाताओं को चुनाव परिणाम का इंतजार है। लोगों की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं। प्रशासन भी मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटा है। मैनपुरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंडी परिसर हो रही है। वहीं, इटावा की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना नवीन मंडी परिसर जसवंतनगर में हो रही है।
मतगणना के लिए 14 टेबलें लगाईं गई हैं। ऐसे में एक बार में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी। किशनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम बूथ हैं, लिहाजा इस विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सबसे पहले आएगा। सबसे अधिक बूथ करहल विधानसभा क्षेत्र में हैं। इस कारण करहल का परिणाम सबसे बाद में आएगा।
| विधानसभा क्षेत्र | बूथ | राउंड |
| किशनी | 407 | 29 |
| सदर | 414 | 30 |
| भोगांव | 445 | 32 |
| जसवंतनगर | 448 | 32 |
| करहल | 465 | 33 |