{"_id":"5cd2adeabdec220724487551","slug":"lok-sabha-election-2019-firozabad-constituency-ready-for-vote-counting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः ब्रज की इस चर्चित सीट पर ऐसे होगी मतगणना, चाचा-भतीजा हैं आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः ब्रज की इस चर्चित सीट पर ऐसे होगी मतगणना, चाचा-भतीजा हैं आमने सामने
Wed, 08 May 2019 05:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 May 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद से प्रत्याशी अक्षय, शिवपाल, डॉ. चंद्रसेन
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में फिरोजाबाद लोकसभा सीट सुर्खियों में हैं। मतदान से लेकर मतगणना तक ये सीट चर्चा में है। 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों की सूची फीडिंग का काम पूरा हो गया है। मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन 16 मई को ही किए जाने के साथ ड्यूटी पत्र उसी दिन दे दिया जाएगा। साथ ही पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के लिए अलग से मेज लगेगी।
इस लोकसभा सीट पर प्रगितशील समजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी से वर्तमान सांसद अक्षय यादव हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी से डॉ.चंद्रसेन जादौन मैदान में हैं। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के 2,040 बूथों की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के हिसाब से पांच पांडाल लगेंगे।
प्रत्येक विधानसभा की मशीनों के लिए 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए तैनात होने वाले कार्मिकों की तैयारी शुरू कर दी। प्रत्येक गणना टेबिल पर एक सेक्टर अधिकारी, माइक्रोआब्जर्वर के रूप में केंद्रीय कर्मचारी के साथ गणना स्टाफ तैनात किया जाएगा।

Trending Videos
पांच विधानसभा के हिसाब से प्रत्येक में 14 गणना टेबिल, दो रिजर्व टेबल के साथ दो एआरओ व आरओ की टेबल रहेगी। कार्मिकों की सूची तलब करने के ही साथ इनकी फीडिंग का काम पूरा कर लिया है।
सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने कहा कि डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ नेहा जैन की ओर से कार्मिकों की फीडिंग का काम पूरा हो गया है।
इसके लिए ट्रेजरी, बैंकों के साथ लेखाधिकारी को लगाया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी का रेंडमाइजेशन 16 मई को विकास भवन में होगा। अपराह्न तीन बजे से ड्यूटीपत्र बटेंगे। 20 मई को एमजी कालेज में गणना कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। 23 मई को मतगणना होगी।