फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha election 2019 bjp never win mainpuri lok sabha seat mulayam won four time

मैनपुरी लोकसभा सीटः सपा के आगे मुरझा गया था 'कमल', कुछ ऐसा रहा है यहां का इतिहास

Thu, 23 May 2019 08:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 May 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 bjp never win mainpuri lok sabha seat mulayam won four time
मुलायम सिंह यादव
सैफई परिवार की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी अपनी सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। मैनपुरी में मुलायम को मात देना भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस सीट पर चार बार सांसद रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी का कमल इस सीट पर कभी भी नहीं खिल सका है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 2014 के चुनाव में तीन लाख से अधिक वोटों से हारे थे। इस चुनाव में भाजपा को सिर्फ 2,31,252 वोट मिले थे, जबकि मुलायम सिंह ने 5,95,918 वोट हासिल किए। तब भाजपा ने शत्रुघ्न सिंह चौहान को चुनाव लड़ाया था।
विज्ञापन


आजमगढ़ से भी मुलायम जीते थे। इसलिए उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ी थी। यहां उपचुनाव हुआ और मुलायम के पौत्र तेजप्रताप सिंह ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। तेज प्रताप सिंह ने इस चुनाव में 6,53,786 वोट हासिल किए। भाजपा के प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को 3,21,249 वोट से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की साइकिल की रफ्तार इस सीट पर कभी धीमी नहीं पड़ी। वर्ष 1996 से अब तक मैनपुरी में साइकिल ने हर रेस जीती है। साल 1996 में मुलायम सिंह ने भाजपा के उपदेश सिंह चौहान को हराया था।

साल 2009 में मुलायम सिंह के आगे भाजपा को बड़ी हार मिली थी और तृप्ति शाक्य तीसरे स्थान पर रहीं थी। बसपा ने यहां दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं 2004 में बहुजन समाज पार्टी के अशोक शाक्य दूसरे स्थान पर रहे और मुलायम सिंह ने फिर से बाजी मारी। मुलायम सिंह ने ये सीट छोड़ दी तब भतीजे धर्मेंद्र यादव उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे और सांसद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed