फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha chunav 2024: third phase voting Tight security commissionerate divided into 59 zones and 365 sectors

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा, 59 जोन और 365 सेक्टरों में बांटा गया कमिश्नरेट

Mon, 06 May 2024 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:48 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 424 क्रिटिकल बूथों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल लगेंगे। इसके साथ ही 88 क्यूआरटी बनाईं गईं हैं। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2024: third phase voting Tight security commissionerate divided into 59 zones and 365 sectors
पुलिस लाइन मैदान पर चुनाव को लेकर पुलिस की ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस प्रशासन ने सात मई को निष्पक्ष मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान कर्मियों को अपने साथ ड्यूटी कार्ड रखना अनिवार्य किया गया है। मतदान केंद्र में कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। वाहनों को भी 200 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। 424 क्रिटिकल बूथों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड और पीएसी के अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशानिर्देश से अवगत कराया। कहा कि आगरा कमिश्नरेट को 59 जोन और 365 सेक्टरों में बांटा गया है। 44 थानों में 133 क्लस्टर मोबाइल रहेंगी। इसके अलावा अर्धसैनिक बल और पुलिस की 1-1 क्यूआरटी हर थाना क्षेत्र में रहेंगी। सोमवार को सुबह 6 बजे से कर्मचारियों की रवानगी बूथों के लिए शुरू हो जाएगी। ईवीएम के साथ फोर्स रहेगा। मोबाइल की चेकिंग गेट पर ही की जाएगी। जो लोग वाहन से आएंगे, उन्हें मतदान केंद्र से 200 मीटर पहले रोक दिया जाएगा। फोर्स को मतदाता के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। बुजुर्ग और महिलाओं को सम्मान देने के लिए कहा गया। कहा गया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


सील रहेंगे बार्डर, शराब की दुकानें बंद
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिले की दूसरे राज्य की सीमा पर बैरियर लगे हैं। इसको सील कर दिया जाएगा। बाहर से आने वालों से पूछताछ की जाएगी। यहां आने का उचित कारण होने पर ही प्रवेश मिलेगा। शराब की दुकानें बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस वाली बसों में रहेंगी ईवीएम
424 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। इनमें 960 बूथ बनाए गए हैं। इन पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल रहेगा। ईवीएम के साथ फोर्स रहेगा। जीपीएस लगी बसों से ईवीएम को भेजा जाएगा। तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा भी 4 नए कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी है।

यह रहेगी फोर्स
- पैरामिलिट्री - 32 कंपनी
- पीएसी - 2 कंपनी
- निरीक्षक-दरोगा - 491
- हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल - 6778
- होमगार्ड - 6069

कमिश्नरेट की स्थिति
निरीक्षक - 99
दरोगा - 647
हेड कांस्टेबल - 987
कांस्टेबल - 2154
प्रशिक्षु दरोगा - 758
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed