फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha chunav 2024: third phase voting drivers on duty suffering from heat and did not even get water

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के मतदान के लिए ड्यूटी में आए चालक गर्मी से हुए बेहाल, पानी तक न मिला

Mon, 06 May 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:56 AM IST
सार

तीसरे चरण के मतदान के लिए ड्यूटी में आए चालकों को पानी तक नसीब न हुआ। इससे आक्रोशित चालकों ने पुलिस लाइन के बाहर हंगामा कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर वे मान गए। 

 

विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2024: third phase voting drivers on duty suffering from heat and did not even get water
पानी तक न मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी के लिए आए वैन चालकों को रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में हाल बेहाल हो गया। उन्हें ठंडा पानी तक नहीं दिया गया। शाम को ब्रीफिंग के बाद चालक सड़क पर आ गए। हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। खाने-पीने के उचित इंतजाम का भरोसा दिया। इस पर सभी शांत हो गए।
विज्ञापन


7 मई की चुनाव ड्यूटी के लिए 3 मई से ही वैन चालकों को बुलाना शुरू कर दिया गया था। रविवार तक पुलिस लाइन मैदान में सभी वाहनों को खड़ा करा लिया गया। उनके साथ चालक भी आए थे। रविवार को ब्रीफिंग थी। इस दौरान वैन चालक भी मौजूद थे। उनमें गुस्सा था।
विज्ञापन


चालक रामहरि और सुनील ने बताया कि 3 दिन से चालक मैदान में रुके हुए हैं। पुलिसकर्मियों ने पानी के लिए चार टंकी भर दी थीं। दोपहर में भीषण गर्मी में टंकी का पानी गर्म हो जाता है। इसे कैसे पी सकते थे। खाने का भी कोई इंतजाम नहीं था। चालक अपने पास से ही खाना खा रहे थे। पुलिसकर्मी सिर्फ एनाउंस करने के बाद जा रहे थे। उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक खाना भी नहीं दिया गया। इस पर चालक भड़क गए। ब्रीफिंग के बाद पुलिस लाइन मार्ग पर आ गए। जाम लगा दिया। इस पर अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने भोजन का इंतजाम होने का आश्वासन दिया। रात 9 बजे चालकों को खाना दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed