फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2024 third Phase Uproar in Mainpuri after Akhilesh yadav road show Case registered

यूपी: अखिलेश के रोड शो के बाद मैनपुरी में हंगामा, आधी रात को युवाओं ने की ऐसी हरकत; 100 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 05 May 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 09:50 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव का मैनपुरी में रोड शो हुआ। रोड शो में शामिल कुछ युवकों ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद करहल चौराहे पर हंगामा कर दिया। बताया गया है कि यहां महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा का झंडा लगाने का प्रयास किया। पुलिस सीसीटीवी से हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024 third Phase Uproar in Mainpuri after Akhilesh yadav road show Case registered
अखिलेश के रोड शो के बाद मैनपुरी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रोड शो खत्म होने के बाद करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़े सपाइयों ने झंडा लगाते हुए नारेबाजी की। इस पर क्षत्रिय समाज और भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह भाजपाइयों ने करहल चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने इस हरकत को राष्ट्र नायकों का अपमान बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले में संज्ञान लिया है। कोतवाली पुलिस ने सपाइयों के विरुद्ध दो एफआईआर दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए दमखम दिखाने के लिए सपा और भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच दोनों पार्टियों के बीच चुनावी साख अब अराजकता की ओर जाती दिखाई दे रही है। शनिवार को सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो किया। रात को रोड शो सिंधिया तिराहे के पास समाप्त हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़ कर नारेबाजी करते हुए सपा का झंडा लगा दिया। जानकारी होते ही भाजपा और क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में भाजपाई मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक वहां हंगामा हुआ। भाजपाइयों ने प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। एसपी विनोद कुमार और एएसपी राहुल मिठास ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

देर रात ही पुलिस ने 100 उपद्रवियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। वहीं करणी सेना के अक्षय राठौर, अनिल राजपूत, गौतम चौहान, सूरज चौहान, अंकित चौहान, विष्णु चौहान आदि ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि सपा की रैली में शामिल लोगों ने कचहरी रोड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। इसका वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया। कोतवाली पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की निंदा
करहल चौराहा पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राष्ट्र नायकों का अपमान बताते हुए निंदा की।

सुबह फिर चौराहे पर लगाया जाम
रविवार की सुबह भाजपा और क्षत्रिय समाज के लोग करहल चौराहा पर एकत्र हुए और जाम लगा लगा दिया। सभी लोग महाराणा प्रताप के अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने भी कहा कि यह कृत्य निंदनीय है और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्र नायकों का अपमान करने वालों को सजा दिलाकर रहेंगे। कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी समझाने बुझाने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलावाया। एक घंटा से लगा जाम खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।

आपस में ही लड़ गए भाजपाई
एक ओर भाजपाई करहल चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान को लेकर सपाइयों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वे सपाइयों पर अराजकता करने का आरोप लगा रहे थे। इस बीच कुछ भाजपाई आपस में ही झगड़ने लगे। कुछ ही देर में उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। आपस में झगड़ा होता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से झगड़ा कर रहे लोगों को अलग कर स्थिति को संभाला।

सपा के समर्थकों को पीटा, झंडे बैनर फाड़े, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
शनिवार की देर रात तक मैनपुरी में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहले करहल चौराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान और हंगामा। इसके बाद भाजपाई आक्रोशित हो गए। करहल चौराहे के पास ही रैली में शामिल होकर जा रहे सपा के समर्थकों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी देर तक मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान पीट रहे लोगों ने समर्थकों के हाथों से झंडे बैनर आदि छीन कर फाड़ दिए। इतना ही नहीं रास्ते से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में तहरीर भी दी गई। लेकिन इस पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed