फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2024 necessary vote for candidates to save security in agra

Lok Sabha Chunav 2024: आगरा में प्रत्याशियों के लिए 1,86,810 वोट जरूरी, नहीं तो जमानत हो जाएगी जब्त

Fri, 10 May 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 09:13 AM IST
सार

आगरा लोकसभा सीट पर 11,20,864 लोगों ने मतदान किया है। ऐसे में प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 16.66 फीसदी मतों की आवश्यकता है। यदि इससे  कम मत मिले तो जमानत जब्त हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024 necessary vote for candidates to save security in agra
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान में कमी आई है। जीत-हार के साथ प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा के साथ यहां जमानत भी दांव पर लगी है। आगरा लोकसभा सीट पर जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 1,86,810 वोट चाहिए जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर 1,71,465 वोट जरूरी हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का 1/6 हिस्सा चाहिए। सात मई को आगरा लोकसभा के 20,72,685 मतदाताओं में से 11,20,864 ने ही अपने मत का प्रयोग किया। यहां जमानत बचाने के लिए नियम के तहत 1,86,810 वोट प्रत्याशी को पाने होंगे, अन्यथा जमानत राशि जब्त हो जाएगी। आगरा लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। आगरा सीट पर पिछली बार 1.91 लाख वोट जमानत बचाने के लिए चाहिए थे। इस बार कम मतदान के कारण 1.86 लाख वोट चाहिए होंगे।
विज्ञापन


 

सीकरी में चाहिए होंगे 1,71,465 वोट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 17,98,823 मतदाताओं में से केवल 10,28,791 ने ही वोट डाले। फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 1,71,465 वोट चाहिए। फतेहपुर सीकरी सीट पर 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सीकरी सीट पर बीते साल से मतदान का प्रतिशत कम है, इस वजह से यहां जमानत बचाने के लिए पहले से कम वोट चाहिए।

 

अमर सिंह की हो चुकी जमानत जब्त
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा से 9 प्रत्याशी मैदान में थे। सिर्फ दो प्रत्याशियों की जमानत बची थी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित की जमानत जब्त हुई, वहीं सीकरी सीट पर बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा की भी जमानत जब्त हो गई थी। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सिनेस्टार राज बब्बर एक हजार वोटों से जमानत बचा पाए थे। इस सीट पर 15 में से सिर्फ दो प्रत्याशियों की जमानत बची थी।

 
विज्ञापन

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आगरा से चुनाव लड़े सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर और कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह समेत 13 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। फतेहपुर सीकरी सीट पर राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़े अमर सिंह समेत 25 उम्मीदवार भी जमानत जब्त करा बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed