फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2024 maximum voting booths in Agra Know where lowest

Lok Sabha Chunav 2024: आगरा के वो बूथ, जहां सबसे ज्यादा हुई वोटिंग; जानें कहां हुआ सबसे कम मतदान

Fri, 10 May 2024 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा
देश दीपक तिवारी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 09:07 AM IST
सार

जिले के 205 बूथों पर झमाझम वोट बरसे। 192 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक और 13 बूथों पर 80 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोट खेरागढ़ के प्राथमिक विद्यालय खनकागढ़ में पड़े।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024 maximum voting booths in Agra Know where lowest
आगरा में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मतदान में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन नौ विधानसभा के 3695 पोलिंग बूथों में से 205 बूथ ऐसे हैं जहां झमाझम वोट बरसे। 192 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक और 13 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। 87.40 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा वोट खेरागढ़ के प्राथमिक विद्यालय खनकागढ़ में पड़े हैं।

विज्ञापन


सात मई को मतदान हुआ था। आगरा लोकसभा सीट पर 54.08 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी सीट पर 57.22 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। आगरा सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में 5.04 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी में 3.2 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय ने बूथवार मतदान के आंकड़े जारी किए। आगरा लोकसभा सीट में शामिल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 51.80 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 390 बूथ थे। कृष्ण कालॉनी स्थित प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या 3 में 71.41 प्रतिशत वोट पड़े। दक्षिण में कोई भी बूथ 80 प्रतिशत का आंकड़ा नहीं छू सका।

विज्ञापन

आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 51.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 428 बूथ थे। यहां दो बूथों ने लाज बचाई। मालवीय कुंज स्थित फतेहचंद इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 6 में 73.36 प्रतिशत और बल्केश्वर स्थित गणेशराम सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कक्ष संख्या 7 में 70.80 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक भी बूथ 80 प्रतिशत का आंकड़ा नहीं छू सका। जबकि यह शहरी क्षेत्र की प्रमुख सीट है। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 58.92 प्रतिशत वोट पड़े थे। यहां 474 बूथ थे। यहां खूब वोट बरसे। 46 पोलिंग बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े।

नगला केसरी प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या 1 में 82.25 प्रतिशत और वास गुमान सिंह प्राथमिक विद्यालय कक्ष 1 में 81.62 प्रतिशत वोट पड़े। छावनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 48.02 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 4 बूथ ऐसे रहे जहां 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। छावनी में 468 पोलिंंग बूथ थे।

विज्ञापन

सीकरी में 60 बूथों पर पड़े 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र ने मतदान के सभी रिकाॅर्ड ध्वस्त कर दिए। यहां जिले में सर्वाधिक 61.98 प्रतिशत मतदान हुआ। 60 से अधिक बूथ ऐसे रहे जहां 70 प्रतिशत से अधिक वोट बरसे। पांच बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

- धनौली स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या 1 में सर्वाधिक 83.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। सीकरी में कुल 448 बूथ थे। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 59.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां 368 बूथ थे। 40 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। तीन बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

- खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 59.06 प्रतिशत मतदान हुआ। खेरागढ़ में कुल 360 बूथ थे। 22 बूथों पर 70 प्रतिशत और दो बूथ पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 56.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां 398 बूथों में से 15 बूथों पर 70 प्रतिशत और एक बूथ पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

- सबसे कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्र बाह में 2 बूथों पर 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां कुल 48.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। बाह में 361 पोलिंग बूथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed