फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok adalat, pre trail, meeting, kasganj

प्री ट्रायल बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नियत किए वाद

Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
lok adalat, pre trail, meeting, kasganj
कासगंज में प्री ट्रायल बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को प्री ट्रायल बैठक का आयोजन कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निस्तारित किए जाने वाले वाद नियत किए। जिला जज ज्योत्सना शर्मा के निर्देश पर न्यायालय सभागार में आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला जज न्यायालय के 33 वादों पर प्री ट्रायल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने चार वाद नियत, अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने एक वाद, अपर जिला जज गजेंद्र ने सात वाद, अपर जिला जज धीरेंद्र कुमार ने दो वाद, अपर जिला जज भारत सिंह यादव ने 14 वाद नियत किए एवं 2 वादों में समझौता हुआ।
विज्ञापन

प्री ट्रायल बैठक में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम कृपाशंकर शर्मा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बिजेश कुमार, प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन प्राची अग्रवाल, द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन अुनप्रिया, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अन्नू, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचीगण की ओर से राजेंद्र प्रसाद सागर, चेतेंद्र सिंह एडवोकेट मौजूद रहे। इस दौरान प्राधिकरण सचिव चेतना सिंह ने बताया कि आगामी प्री ट्रायल बैठक सात दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed