फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lohri

बल्ले-बल्ले जे सोणिया दे रंग...

Sat, 14 Jan 2017 12:49 AM IST
बल्ले-बल्ले जे सोणिया दे रंग...
बल्ले-बल्ले जे सोणिया दे रंग... Updated Sat, 14 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
lohri
बल्ले-बल्ले जे सोणिया दे रंग... - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ढोलक की थाप, पंजाबी गीताें पर झूमते लोग। लोहड़ी पर्व में लोग ऐसे ही मस्ती करते दिखे। देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा। पहली लोहड़ी मनाने वाले दंपति और बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

 ताज नगरी की निखिल गार्डन में लोहड़ी प्रज्वलित करते ही एक दूसरे को बधाई दी। डीजे पर जैसे ही बल्ले-बल्ले जे सोणिया दे रंग बजा सभी झूमने लगे। महिला, बच्चे यहां तक कि हर उम्र के लोगों ने डांस कर धमाल मचाया। सतीश भसीन, श्याम भोजवानी, सरोज, सुमन चाहर,  तन्वी,  उमा सिंह, कोमल रहे। आलोक नगर, प्रतान नगर में पहली लोहड़ी वाले नवदंपति अर्पित और वर्षा को बधाई दी। कार्यक्रम में बृज प्रांत संपर्क अशोक कुलश्रेष्ठ, आशारानी बोहरा, सुभाष बोहरा, बांकेलाल गौड़, बंटी ग्रोवर, निर्मला दीक्षित, अर्चना अग्रवाल रहे। संगिनी महिला मंडल ने पांडव नगर में धूमधाम से लोहड़ी मनाई। महिलाओं ने म्यूजिक चेयर, रिंग पहनाना जैसे खेलों का लुत्फ उठाया। क्षमा जैन सक्सेना, कल्पना अग्रवाल, शालिनी बंसल, दीपा गर्ग, पूनम जैन, एकता जैन, ममता गोयल, मनीषा माहेश्वरी आदि रहे। बल्केश्वर में भी लोहड़ी की देर रात तक धूम रही। सुमित लूथरा, सलोनी लूथरा, अमित कुमार, चरणजीत सिंह, मधुबाला, संजय आदि रहे। न्यू शाहगंज कॉलोनी में सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई। यहां सभी समाज के लोगों ने लोहड़ी प्रज्वलित की। पंजाबी गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया। एकदूसरे को बधाई के बाद उपहार दिए। कार्यक्रम में परमजीत सिंह, अनिल गुलाटी, डा. जगत सिंह, कंवल जुल्का, अनिल अग्रवाल, एमपीएस तोमर रहे। 
विज्ञापन


लोहड़ी पर्व में दिखी कई राज्यों की संस्कृति 
आगरा। दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने लोहड़ी पर्व मनाया। संस्थान के विभिन्न छात्रावासों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न राज्यों की संस्कृति को लोकगीत, लोकनृत्यों, कविताओं और वाद्य यंत्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। दिन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयंसेवकों ने संस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। संकायों के स्वयंसेवी भी शामिल हुए। शाम को छात्राएं बालिका छात्रावास और छात्र बालक छात्रावासों में आयोजित किए गए कैंप फायर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष, निदेशक, कुलसचिव, कोषाध्यक्ष, तमाम शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम समन्वयक डा. स्वामी प्रसाद सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed