फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lodges FIR against accused for minor girl convert for marriage in Agra

आगरा में धर्मांतरण: नाबालिग छात्रा का धर्म परिवर्तन कर निकाह, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 12:22 AM IST
सार

आरोपी युवक के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि युवक ने नाम बदलकर 16 साल की छात्रा को जाल में फंसाया, फिर अपने घर में उसे कैद करके रखा। जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह किया। 
 

विज्ञापन
lodges FIR against accused for minor girl convert for marriage in Agra
आगरा में सामने आया धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत में एक नाबालिग छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक ने नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की। 15 दिन पहले उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। अपने घर में कैद करके रखा। 

विज्ञापन


इस दौरान जबरन छात्रा को धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया। गुरुवार को किशोरी वापस आई, तब मामले का पता चला। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


16 साल की किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। दसवीं की छात्रा है। पिता ने भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को बताया कि बेटी की पहचान नसीराबाद कॉलोनी, मऊ रोड निवासी युवक से थी। युवक ने अपना नाम सोनू यादव बताया था। वह घर आने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले लापता हुई थी किशोरी
युवक की बहन, जिसने अपना नाम सोनिया बताया था, भी घर आती थी। 15 दिन पहले बेटी लापता हो गई। शक युवक पर ही गया। इस पर उसके घर गए। युवक के घरवालों ने बदनामी का डर दिखाकर चुप बैठने के लिए बोल दिया। आसपास के लोगों से पता चला कि युवक का असली नाम कासिम कुरैशी है। उसकी बहन का नाम भी अलग है। बृहस्पतिवार को किशोरी घर आ गई। 

किशोरी ने पिता को बताया कि कासिम ने उससे निकाह कर लिया है। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम निशा कुरैशी रखा है। वह गर्भवती भी है। निकाह कराने में कासिम की दोनों बहन और मां रुखसार ने भी साथ दिया। किशोरी के पिता को विधायक अपने साथ थाना हरीपर्वत लेकर आए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी कासिम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। निकाह कराने वाले मौलवी की भी तलाश की जा रही है। 

भाजपा नेताओं में आक्रोश, कार्रवाई की मांग 
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कहना है कि मामले में किसी रैकेट के होने की भी जांच की जाए। धर्मांतरण कराने वाले और निकाह कराने वाले से भी पूछताछ हो। निकाह में शामिल लोग भी जिम्मेदार हैं। नाबालिग के साथ निकाह कराना गंभीर अपराध है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। 

चार लोगों को गिरफ्तार किया
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर उचित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।

पांच गिरफ्तार, धर्मांतरण की धारा भी लगी 
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा के धर्मांतरण के मामले में थाना पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरोपी का पिता रईसुद्दीन, मां रुखसार, बहन सोनम, भाई शकील उर्फ इमरान और कामिल शामिल हैं। 

मुख्य आरोपी कासिम फरार हैं। केस में धर्मांतरण की भी धारा भी लगा दी गई है। छात्रा को बालिग दर्शाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र भी लगाया गया था। इस पर धोखाधड़ी की धारा भी लगाई जाएगी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed