फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locusts Groups Will Attacks In Agra Administration Ready For Fight Update News

आगराः टिड्डी दल का खतरा बरकरार, राजस्थान बॉर्डर पर ट्रैक्टर तैनात

Thu, 28 May 2020 12:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 28 May 2020 12:48 PM IST
सार

चौथा टिड्डी दल राजस्थान के दौसा तक आया

विज्ञापन
Locusts Groups Will Attacks In Agra Administration Ready For Fight Update News
कीटनाशक छिड़काव के लिए तैनात ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में टिड्डी दल का खतरा अभी टला नहीं है। राजस्थान से आने वाला तीसरा टिड्डी दल आगरा की सीमा से 20 किमी पहले मध्यप्रदेश की ओर मुड़ गया है। लेकिन चौथा टिड्डी दल राजस्थान के दौसा तक आ गया है। यह देख आगरा सीमा के गांवों में कीटनाशक वाले ट्रैक्टर तैनात कर दिए हैं। 
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से तीन टिड्डी दल का आगरा को खतरा था, यह तीनों मध्यप्रदेश की ओर चले गए, लेकिन एक और टिड्डी दल पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए दौसा पहुंच गया है। ऐसे में कृषि विभाग भी अलर्ट है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश और राजस्थान के जिला प्रशासन के संपर्क में रहकर हर घंटे की लोकेशन ले रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान में कीट जन्मता है, यह करोड़ों की संख्या में हैं। किसान खेतों में ड्रम, कनस्तर बताएं, धुआं करें। शाम को जमीन पर टिड्डी बैठ जाए तो कीटनाशक छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिड्डी दल को रोकने के लिए अलर्ट रही टीमें
राजस्थान से सटी सीमा पर बुधवार को दिनभर कृषि विभाग टीम केमिकल स्प्रे मशीन लेकर टिड्डी दल को रोकने के लिए सतर्क रहीं। कृषि विभाग के मुताबिक तांतपुर, सैपऊ, नवाब, बसई, सरानी, महुआखेड़ा होते हुए टिड्डी दल के निकलने की संभावना है।

इधर, दोपहर बाद एसडीएम खेरागढ़ अरविंद कुमार बिंद, एसीएम द्वितीय बीके गुप्ता, एसओ विजयपाल सिंह के साथ सीमावर्ती गांवों में जाकर किसानों से टिड्डी दल के बारे में जानकारी ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed