फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locust Attack Latest News in Hindi: Alert In Agra

आगरा में अभी टला नहीं खतरा, तीसरे टिड्डी दल ने लिया यू टर्न, ऐसे करें फसलों का बचाव

Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
सार

  • तीसरे टिड्डी दल ने किया आगरा की ओर रुख, 
  • जगनेर, किरावली और फतेहपुर सीकरी से होकर कर सकता है जिले में प्रवेश

विज्ञापन
Locust Attack Latest News in Hindi: Alert In Agra
टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में टिड्डी दल का खतरा अभी टला नहीं है। दो टिड्डी दल मध्यप्रदेश और राजस्थान में ही रुक गए हैं, एक और टिड्डी दल आगरा की ओर बढ़ रहा है। यह दल हिंडोन तक आ पहुंचा है। कृषि विभाग का कहना है कि यह टिड्डी दल जगनेर, किरावली और फतेहपुर सीकरी से होकर आगरा में प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को बड़े टिड्डी दल ने अपना रुख धौलपुर-आगरा की ओर कर लिया, जबकि एक छोटा दल मध्य प्रदेश के शिवपुरी के इर्द-गिर्द आसमान में देखा गया है। बड़े दल से निपटने के लिए आगरा में कृषि विभाग ने 205 ट्रैक्टर तैयार कर लिए हैं। 
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि यह ढाई इंच लंबे कीट हैं, हरी पत्तियों वाली फसल को चंद घंटे में खाकर नष्ट कर देते हैं। यह करोड़ों की संख्या में होते हैं, जब यह खेत में बैठते हैं तो दो किमी की लंबाई और चार किमी की चौड़ाई जमीन घेर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में मचा चुका है तबाही

पिछले सप्ताह शुक्रवार को मध्य प्रदेश से होता हुआ पहला टिड्डी दल झांसी पहुंचा था। रात में ओरछा के पास आजादपुरा में रुक गया था। शनिवार की सुबह कीटों का ये समूह बरुआसागर पहुंच गया। यहां आधा दर्जन से अधिक गांवों में सब्जियों के खेतों में इन कीटों ने भारी तबाही मचाई थी। 

दूसरा दल रविवार को यहां आया था। बबीना होते हुए इन कीटों ने डेरा डाल लिया था। रात में इन पर रसायन का छिड़काव किया गया गया था, जिससे लगभग चालीस लाख कीट मारे गए थे। बचे हुए मध्य प्रदेश के छतरपुर की ओर उड़ गए थे।

किसान धुआं करें, टिन-ड्रम बजाएं

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में धुआं करें, टिन-ड्रम बजाएं। तेज आवाज सुनकर यह आगे बढ़ जाते हैं। झांसी में इन्हें भगाने के लिए तेज आवाज में डीजे बजाए जाते रहे, ताकि टिड्डी दल शोर से भाग जाएं। मंगलवार को देहात में कीटों पर रसायन के छिड़काव के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed