फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loco pilot attacked in Agra beaten with sticks while returning home from duty

दुस्साहस: आगरा में लोको पायलट पर हमला, ड्यूटी से घर लौटते समय लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 15 Sep 2023 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

ड्यूटी से लौट रहे लोको पायलट पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया गया। वो ड्यूटी से घर लौट रहा था। मामले में थाना सदर में शिकायत दी है। 
 

विज्ञापन
Loco pilot attacked in Agra beaten with sticks while returning home from duty
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल

विस्तार

आगरा में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे रेलवे के सहायक लोको पायलट पर डीआरएम आवास के पास अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इनको सिर, नाक में गंभीर चोटें आई हैं। इनका इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। थाना सदर में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सहायक लोको पायलट अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी 5 बजे खत्म हो गई थी। वह बसंत विहार देवरी रोड स्थित आवास के लिए जा रहे थे। करीब 5:30 बजे डीआरएम आवास के पास 8-10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़कर बदमाश भाग गए, जिस गाड़ी से अज्ञात हमलावर आए थे, उसका नंबर यूपी-80 डीसी-0989 नोट कर लिया। हमले में सिर, नाक, मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट से विवाद हो सकता
सहायक लोको पायलट के रिश्तेदार राजवीर सिंह ने बताया कि ड्यूटी के चलते सहकर्मी लोको पायलट से महीने भर पहले विवाद हो गया था। बाद में अधिकारियों ने समझौता भी कराया, लेकिन उसने देख लेने की धमकी दी थी। ऐसे में इस हमले में उसका भी हाथ हो सकता है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - बाल सुधार गृह नहीं टॉर्चर होम: किशोर गृह का पर्यवेक्षक भी सस्पेंड, बच्ची की पिटाई का वीडियो किया था वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed