फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown Update: temples of Vrindavan will be closed till May 3 for devotees

Lockdown: श्रद्धालुओं के लिए तीन मई तक बंद रहेंगे तीर्थनगरी वृंदावन के मंदिर

Tue, 14 Apr 2020 03:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Update: temples of Vrindavan will be closed till May 3 for devotees
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से जंग के लिए तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान तीर्थनगरी वृंदावन के सभी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद मंदिरों प्रबंधकों ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि तीन मई के बाद सरकार के निर्देशों के अनुरूप ही मदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने संबंधी निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही ब्रज के प्रमुख मंदिर बंद हैं।  
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के निर्णय के बाद मंदिर को सार्वजनिक रूप से तीन मई के लिए बंद कर दिया गया है। निधिवन राज मंदिर के सेवायत विक्की गोस्वामी ने बताया कि न्यायालय द्वारा जब तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं दिया जाता है तब तक मंदिर में आमजन के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगजी मंदिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनिघा श्री निवासन ने बताया कि मंदिर तीन मई तक आमजन के लिए नहीं खुलेगा। इस दौरान 27 अप्रैल को मनाया जाने वाला स्वामी रामानुजम महाराज का जन्मोत्सव भी सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाएगा। इसमें होने वाले अभिषेक पूजा अर्चना आदि सब एकांती होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed