फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

नियम के अनुसार खुलना था बाजार, साप्ताहिक बंदी के चलते हुआ बंद

Fri, 22 May 2020 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टूंडला में खुली दुकानों को बंद कराते पुलिस - फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। शुक्रवार को प्रशासन के बनाए नए नियमों के मुताबिक दुकानें खुलनी थीं। दुकानदारों ने भी दुकान खोलने की तैयारी कर ली और कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खोल भी लिया। शुक्रवार साप्ताहिक बंदी दिवस होने के चलते प्रशासन ने तत्काल बाजार बंद कराए। इस बीच कई दुकानदारों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए खुली हुई दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 में मिली छूट के हिसाब से जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह द्वारा बनाए गए नियम के तहत एक दिन छोड़कर एक दिन दुकानों को खोलने का प्रावधान रखा गया है। इसके तहत शुक्रवार सुबह सात बजे से पूर्व ही दुकानदार दुकानों पर पहुंच गए तथा दुकानें खोलनी शुरू कर दीं। दुकानों के खुलने के साथ ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी लोग खरीदारी के लिए बाजारों में आ गए। जबकि टूंडला में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी दिवस रहता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी दिवस पर दुकानें खुलने एवं भीड़ उमड़ने की जानकारी कुछ जागरूक लोगों ने तहसील प्रशासन को दी तो प्रशासन ने तत्काल बाजार बंद कराने के निर्देश पुलिस को दिए। पुलिस ने साप्ताहिक बंदी दिवस का हवाला देते हुए दुकानें बंद कराईं। इस बीच कई दुकानदार डीएम की नियमावली का हवाला देते हुए पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने उन्हें समझाते हुए खुली दुकानों को बंद करा दिया। इस दौरान एटा रोड, कपड़ा मार्केट, बर्तन मार्केट आदि में कई दुकानदार अधिकारियों को फोन लगाते रहे। मात्र मेडिकल, दूध, सब्जी, फल आदि की दुकानें ही निर्धारित समय तक खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed