फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

कस्बा करहल फिर से 72 घंटे के लिए हुआ सील

Fri, 07 Aug 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown
07एमएनपी-28-किशनी थाने के मुख्य गेट पर लगाई गई बल्ली - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। चार नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मात्र एक घंटे खुलने के बाद आधा कस्बा फिर से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया। एसडीएम रतन वर्मा ने लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले छह लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आधे कस्बे को शुक्रवार सुबह तक सील कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे कस्बे के बाजार खुले। हालांकि श्रीराम मार्केट और मोहल्ला भेटला में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम ने एक बार फिर से आधे कस्बे को बंद करा दिया। एसडीएम ने कस्बे के घिरोर चौराहा के इलाके समेत पूरे मार्केट को 72 घंटे के लिए सील कर दिया। एसडीएम रतन वर्मा ने लोगों से कहा कि वह घरों में ही रहें। इस दौरान उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया। वहीं नगर पंचायत कर्मियों ने शुक्रवार को हॉटस्पॉट एरिया के घरों और गलियों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

गांव उद्दैतपुर परमकुटी 72 घंटे के लिए सील
कुरावली। गांव उद्दैतपुर परमकुटी में वृद्ध के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम ने गांव को 72 घंटे के लिए सील कर दिया।
एसडीएम अनूप कुमार ने शुक्रवार को उद्दैतपुर परमकुटी पहुंचकर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का अवश्य प्रयोग करें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर कोरोना की जांच के लिए ग्रामीणों के सैंपल लिए। इस दौरान 142 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं एसडीएम ने गांव के सभी रास्ते बंद कराते हुए ग्रामीणों को 72 घंटे तक गांव में ही रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी में तहसील, ब्लॉक और थाना 24 घंटे के लिए सील
किशनी। कस्बे की तहसील और ब्लॉक में दो-दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने और थाने का एक सिपाही संक्रमित मिलने के बाद दोनों कार्यालयों और थाने को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। एसडीएम, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने तीनों स्थानों पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

कस्बे की तहसील परिसर में काम करने वाला लेखपाल और रजिस्ट्रार का चालक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम रामशकल मौर्य ने तहसील को खाली कराते हुए 24 घंटे के लिए बंद करा दिया। वहीं ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव और लिपिक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस पर बीडीओ सुरेश चंद्र मिश्रा ने ब्लॉक कार्यालय को 24 घंटे तक बंद करा दिया। वहीं किशनी थाने में तैनात सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बाद थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने शुक्रवार दोपहर थाना सील करा दिया। थाने के मुख्य गेट के बाहर बल्ली लगा दी गईं। शुक्रवार दोपहर पालिका कर्मचारियों ने तहसील परिसर, थाना परिसर और ब्लॉक परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed