फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

बिना मास्क के घर से निकलने पर होगा जुर्माना

Mon, 06 Jul 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
lockdown
06एमएनपी-35-बाजार में भ्रमण करते डीएम और एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले तो जुर्माना होगा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब लापरवाही बरतने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग मिल जुलकर काम करें। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी अजय कुमार पांडेय के साथ तांगा स्टैंड से लैनगंज होते हुए घंटाघर चौराहा, बजाजा बाजार होते हुए संता-बंसता चौराहा, बड़ा चौराहा, करहल रोड पर पैदल भ्रमण किया। बिना मास्क लगाए मिले लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी। डीएम ने कहा मास्क लगाने से लोग सुरक्षित रहेंगे। बिना मास्क लगाए घर से बाहर आने पर संक्रमण का खतरा है। राहगीरों से कहा बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। दुकानदारों और राहगीरों से कहा संक्रमण से बचाव को सावधानी बरतें। बेवजह घरों से न निकलें। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, यातयात निरीक्षक देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed