फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन से लटकीं 950 विवेचनाएं

Wed, 13 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मैनपुरी। लॉकडाउन में जनता की सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिसकर्मी दिनरात ड्यूटी कर रहे हैं। इन सबके बीच विभिन्न थानों में करीब 950 विवेचनाएं लटकी हुईं हैं। इसका मुख्य कारण विवेचक द्वारा जांच के लिए समय नहीं दे पाना है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को लेकर देशभर में लॉकडाउन घोषित है। इस बीच जनता को घरों में रखने, कानून व्यवस्था, बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी आदि कई जिम्मेदारियां पुलिस महकमा निभा रहा है। पुलिसकर्मी संक्रमण के खतरे के बीच छुट्टियां रद्द होने सहित कई पाबंदिया लगने के बाद भी अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। वहीं इन सबके बीच जनपद के विभिन्न थानों में 950 विवेचनाएं लंबित हो गई हैं। सर्वाधिक लंबित विवेचनाएं भोगांव थाना क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

जोन में है बेहतर स्थिति
जनपद पुलिस के पास भले ही 950 लंबित विवेचनाएं हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के बीच अभी शासन स्तर व उच्चाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं जोन में भी जनपद की स्थिति विवेचना निस्तारण में अन्य जनपदों से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समय से कर लिया जाएगा। पुलिस अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दे रही है। - ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed