फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

जुगाड़ के सहारे अपने घर जाने का कर रहे जुगाड़

Wed, 13 May 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
lockdown
भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड से जुगाड़ वाहन से अपने घरों के लिए जाते मजदूर परिवार - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। लॉकडाउन में घर जाने के लिए हर कोई परेशान हैं। गैर प्रदेशों और महानगरों में काम करने वाले मजदूर जहां पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं। वहीं कुछ लोगों ने जुगाड़ का सहारा लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा में काम करने वाले मजदूर अपने घर जा रहे हैं। लॉकडाउन लंबा होने के चलते अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। बुधवार को कुछ ऐसे ही परिवार जीटी रोड से गुजरे। ये लोग अपने परिवार के साथ जुगाड़ वाहन (बाइक में ट्राली जोड़कर बनाए जाने वाले वाहन) पर ही निकल पड़े हैं। कुछ तो महानगरों में इनसे सामान ढोने का काम करते थे तो कुछ इसे खरीदकर लाए हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड से गुजरने वाले राजीव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ फतेहपुर जा रहा है। दिल्ली में वह जुगाड़ वाहन से सामान ढोने का काम करता था। अब लॉकडाउन खत्म नहीं हो रहा है तो परिवार के साथ इसी पर निकल लिया। वहीं एक अन्य युवक रामप्रवेश ने बताया कि उसने अपने एक साथी से हरियाणा से जुगाड़ वाहन को चार हजार रुपये में खरीदा। उसने बताया कि बाइक या साइकिल पर पूरे परिवार को लाना संभव नहीं था। लेकिन इस पर सभी लोग आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवियों ने कराया भोजन
बुधवार को नगर के रेलवे क्रॉसिंग पर समाजसेवी राजेश कुमार पांडेय, ब्रजेश पांडेय, हृदेश पांडेय, मेहरबान सिंह यादव, पंकज पांडेय, शिवकुमार दुबे आदि ने मजदूरों को भोजन कराया। उन्हें यात्रा के लिए खाना के पैकैट भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed