{"_id":"5eb1a6f88ebc3e907a6fdb1a","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4406280124","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद ही फिर थम गई मैनपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद ही फिर थम गई मैनपुरी
विज्ञापन
05एमएनपी-13-मंगलवार को प्रशासन द्वारा दुकानें बंद कराने के बाद लेनगंज में पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद मैनपुरी की रफ्तार फिर थम गई। लोगों को मिली छूट 24 घंटे ही चल सकी। प्रशासन ने सख्ती की और बाजारों को बंद करा दिया। खरीदारी के लिए घरों से निकले लोगों को वापस भेज दिया गया।
सोमवार को मैनपुरी में बाजार खुलने के साथ ही लोगों को भी खरीदारी की सशर्त अनुमति दी गई थी। जिले में आठ में आठ कोरोना संक्रमितों के ठीक होने के बाद सोमवार को मॉल, होटल और रेस्टोरेंट को छोड़कर अन्य दुकानों को प्रशासन के आदेशानुसार खोल दिया गया था। दिनभर बाजार गुलजार रहे, लेकिन ये छूट 24 घंटे भी न टिक पाई। मंगलवार को पंजाबी कॉलोनी निवासी एक युवक की कोरोना से मौत होने के बाद खलबली मच गई। प्रशासन ने आनन फानन में सुबह 11 बजे ही बाजार बंद करा दिए। पुलिस ने गांव-कस्बों में जाकर दुकानें बंद कराई। साथ ही लोगों को भी घर भेज दिया। यहां तक कि मेडिकल स्टोर और स्टेशनरी की दुकानों को भी जबरन बंद करा दिया गया। यहां लाइन में लगे लोगों को मायूस ही लौटना पड़ा।
अचानक क्या हुआ, समझ नहीं पाए लोग
मंगलवार को जब पुलिस फोर्स बाजारों में पहुंचा तो कोई कुछ समझ नहीं पाया। दुकानदार और ग्राहक सभी यही सोच रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दुकानें बंद कराई जा रही हैं। लोग एक-दूसरे से इस बारे में पूछताछ करते हुए नजर आए।