फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

हथठेल वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

Wed, 29 Apr 2020 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown
29एमएनपी-14-करहल में निरीक्षण करते एसडीएम रतन वर्मा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हथठेल से फल और सब्जी बेचने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार की सुबह नवीन मंडी गेट पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस के साथ पहुंच गए। जहां पास नहीं होने पर हथठेल वालों को लौटा दिया। वहीं बिना पास के दोबारा आने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते नगर में हथठेल वाले सुबह मंडी से खरीदारी करने के बाद घर-घर जाकर सब्जी और फलों की बिक्री कर रहे हैं। प्रशासन को सूचना मिली कि कुछ हथठेल वाले बिना पास के मंडी से खरीदारी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन ने होम डिलीवरी के लिए पास जारी किए हैं। बुधवार की सुबह एसडीएम सदर रजनीकंात, सीओ सिटी अभय नरायन राय, तहसीलदार नरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह मंडी पहुंच गए। मंडी में केवल उन हथठेल वालों को ही सब्जी और फल खरीदने के लिए अंदर जाने दिया गया जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास थे। जो लोग पास नहीं दिखा सके। उनको दोबारा बिना पास के मंडी आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी
हथठेल वालों को होम डिलीवरी के लिए पास जारी किए गए हैं। वही लोग मंडी से सब्जी और फल खरीद सकेंगे जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास होंगे। बिना पास के सब्जी और फल बेचने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - रजनीकांत, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed