{"_id":"5ea83eaf8ebc3e9082567a27","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4395917118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थिति नियंत्रण में पर सतर्कता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थिति नियंत्रण में पर सतर्कता जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता के बीच स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सतर्कता जरूरी है। लॉकडाउन में अधिकारी चौकसी बरतें। जरूरतमंदों को हर हाल में मदद मिले। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कहीं।
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं उनके राशन कार्ड बनवाए जाएं। हर वार्ड, ग्राम पंचायत में सर्वे कराकर असंगठित क्षेत्र के पात्र मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये भेजे जाएं। एसडीएम और सीओ खुलने वाली दुकानों पर सामाजिक दूरी कराएं। सात दिन में सभी नालों की सफाई कराएं। जहां नालों की सफाई समय से नहीं होगी। वहां अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पैथोलॉजी संचालक एन-95 मास्क, पीपीई किट, दस्ताने पहनकर इमरजेंसी में ही लोगों की जांच करें। एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ एके पांडेय, एडीएम बी राम, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।