{"_id":"5e9f1ae18ebc3e906700a996","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4386973168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: चिन्हित किए जा रहे आगरा गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: चिन्हित किए जा रहे आगरा गए लोग
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र में एक मकान में बाहरी लोगों की जानकारी जुटाती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया में चौकसी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस क्षेत्र में घर-घर जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही हैं, जो 26 मार्च के बाद इलाज के लिए आगरा गए। अभियान के दौरान टीम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके भी बता रही हैं।
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बंशीगोहरा क्षेत्र को हॉटस्पॉट एरिया घोषित करके पूरे इलाके को सील किया जा चुका है। इलाके केे लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाकर यहां की हर गतिविधि पर प्रशासन की पजर हे। अब इस इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सर्वे के काम में लगाया गया है। यह टीमें घर-घर जाकर मकान के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्य, एक माह पहले तक आगरा इलाज के लिए गए सदस्यों का विवरण, आगरा में इलाज कराने वाले हॉस्पिटल और चिकित्सक का विवरण, मकान में रुके बाहरी लोगों का विवरण, उनके मैनपुरी आने का कारण, रुकने की अवधि की जानकारी जुटाई जा रही है।
घर-घर जाने वाली टीमों को मकान मालिक सही तरीके से पूरा ब्योरा दर्ज कराएं। अगर परिवार के किसी सदस्य को परेशानी है तो उसकी जिला अस्पताल में जांच जरूर कराएं। डॉ. एके पांडेय, सीएमओ