{"_id":"5e9f1aee8ebc3e9068717d8c","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4386960154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मिली राहत, जरूरी सामान की दुकानें खुलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मिली राहत, जरूरी सामान की दुकानें खुलीं
विज्ञापन
शहर में लॉकडाउन में राहत पर घरों से बाहर निकले लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सरकार की ओर से लॉकडाउन में सशर्त राहत दी गई है। इसके चलते मंगलवार को शहर की सड़कों पर चहलकदमी नजर आई। बाजारों में भी दुकानें खुली रहीं। सबसे अधिक भीड़ मेडिकल स्टोर पर रही। किराने का सामान खरीदने के लिए भी लोग दुकानों पर पहुंचे। प्रशासन इन सब पर अपनी पैनी नजर बनाए रहा।
20 अप्रैल से लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। सोमवार को तो पहले दिन लोग कम ही घरों से बाहर निकले थे लेकिन मंगलवार को अपेक्षाकृत सड़कों पर अधिक लोग नजर आए। सड़कों पर चहलकदमी भी अधिक रही। बाजारों की अगर बात करें तो लेनगंज, आगरा रोड समेत अन्य जगह दुकानें खुली रहीं। हालांकि इस दौरान दुकानदारों ने आधे शटर ही खोले। सबसे अधिक भीड़ मेडिकल स्टोर पर रही। यहां दवा के लिए लोगों की लाइन लगी रही। दोपहर बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय के साथ प्रशासनिक अमले ने शहर में पैदल गश्त किया। उन्होंने भांवत चौराहे से लेकर क्रिश्चियन तिराहे, आगरा रोड, लेनगंज आदि में हालात देखे। दुकानदारों व लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए।
कृषि यंत्र मरम्मत की दुकानें खुलीं
लॉकडाउन में राहत मिलने के साथ ही कृषि यंत्रों की मरम्मत के लिए भी दुकानें खुल गई हैं। दरअसल इस समय गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। इसलिए कृषि यंत्रों को सही कराने में समस्या आ रही थी। दुकानें खुलने के बाद अब लोग कृषि यंत्रों को सही करा रहे हैं।