{"_id":"5e9c77be8ebc3e76987d8d7c","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4385297159","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बाद खुला शहर, घर तक पहुंचा जरूरी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे बाद खुला शहर, घर तक पहुंचा जरूरी सामान
विज्ञापन
19एमएनपी-11-शहर में पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 72 घंटे तक सील रहने के बाद शहर और करहल कस्बा रविवार को खुला। सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति डोर-टू-डोर की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं हॉटस्पॉट अग्रिम आदेशों तक सील रहेंगे। इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का काम भी चलता रहा।
विगत तीन दिन पूर्व शहर के बंशीगोहरा और करहल क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिलने के बाद शहर और करहल को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। इस दौरान न तो सब्जियों की बिक्री हुई और न ही दवाओं के लिए मेडिकल स्टोर खुले। रविवार को 72 घंटे के बाद लॉकडाउन में प्रशासन ने सहूलियत दी। शहर में सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता घूमते नजर आए।
इससे लोगों ने जरूरत अनुसार खरीदारी की। वहीं दवा की दुकानों पर भी सुबह ही पहुंच गए। वहीं पुलिस की निगरानी में हॉटस्पॉट में सामान की होम डिलीवरी कराई गई। इस दौरान लोगों से अपील भी की गई कि वे घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
----
अग्रिम आदेशों तक हॉटस्पॉट रहेंगे सील
शहर के बंशीगोहरा क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद प्रशासन ने बंशीगोहरा, छपट्टी, खरगजीत नगर, अवधनगर और पुलंदर की बगिया क्षेत्र को सील कर दिया है। हालांकि इन क्षेत्रों में 72 घंटे बाद सामान की आपूर्ति शुरू हो गई है लेकिन लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित है। गलियों को भी बंद कर पुलिस तैनात की गई है। अग्रिम आदेशों तक यहां लोगों के निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
----
लेनगंज में खुली दुकानें पुलिस ने कराई बंद
शहर के लेनगंज मंडी में कुछ दुकानदारों ने रविवार सुबह चार बजे दुकानें खोल लीं। उन्होंने व्यापारियों को सामान देने के लिए बुलाया था लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करा दिया। साथ ही दोबारा दुकान खोले जाने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।