फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown latest update people queue outside at liquor shop in kasganj

Lockdown: कोरोना का खौफ भूल गए शराब के शौकीन, दुकानों के बाहर लगीं खरीदारों की कतार

Mon, 04 May 2020 04:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 May 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
lockdown latest update people queue outside at liquor shop in kasganj
शराब की दुकान के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के तीसरे तरण में ऑरेंज और ग्रीन जोन में शर्तों के साथ रियायत दी गई है। इसी के तहत ऑरेंज जोन में आने वाले एटा और कासगंज में करीब 40 दिन बाद शराब की दुकानें खुलीं तो खरीदने वालों की लंबी कतारें लग गईं। बाजारों में भी लोग खरीदारी को निकले। 
विज्ञापन


कासगंज में शराब की दुकानें खुलने से पहले ही लोग कतार में लग गए। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए दुकानों के बाहर गोल घेरे बनाए गए। शराब के शौकीन कोरोना का खौफ भूल गए। कई जगह तो सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ी तो कुछ दुकानों पर इसका पालन कराने के लिए पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा और फिरोजाबाद में कोई छूट नहीं

रेड जोन घोषित फिरोजाबाद में किसी तरह की कोई छूट नहीं है। हालांकि शिकोहाबाद में सुबह छह बजे से नौ बजे तक बाजार खुला, भीड़ नहीं दिखी। लेकिन टूंडला में एक बार फिर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ी। बाजारों में लोग निकल पड़े। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। यहां शराब की दुकानें नहीं खुली हैं। 

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आगरा में कोई छूट नहीं दी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आगरा रेड जोन में है। संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसलिए किसी को भी कोई नई रियायत या छूट नहीं होगी। लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed