फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown latest update list of all containment zones of agra

आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र बढ़े, पूरी सूची यहां देखें

Mon, 04 May 2020 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 May 2020 01:02 PM IST
सार

  • ताजनगरी में अब तक 597 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं 
  • इनमें 146 लोग हुए स्वस्थ, 15 संक्रमितों की हो चुकी है मौत 

विज्ञापन
Lockdown latest update list of all containment zones of agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। इससे स्थिति चिंताजनक हो गई है। मई के शुरुआती तीन दिनों में 118 नए मामले मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 597 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 146 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 15 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। इसी कारण ताजनगरी को रेड जोन में रखा गया है।
विज्ञापन


ताजनगरी में रविवार को कोरोना वायरस के 54 नए मरीज मिले। एक ही दिन में इतने मरीज पहले कभी नहीं मिले। नए मरीजों की संख्या के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र भी बढ़ा दिए गए। इनकी संख्या 38 से बढ़कर 43 हो गई है। अब तक मिले मरीजों में से 565 इन्हीं क्षेत्रों के हैं। इस बीच सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण भी शुरू हो गया, लेकिन संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आगरा में कोई छूट नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

ये हैं हॉटस्पॉट

1- मंटोला, ढोलीखार
2- वजीरपुरा/ गांधीनगर
3- ताजगंज, घटिया
4- कमला नगर
5- खंदारी क्षेत्र
6- एसएन हॉस्पिटल, फव्वारा हॉस्पिटल रोड, चित्रा टाकीज, खटिया पाड़ा, मानसी सईद खान, बाग मुजफ्फर
खान।
7- आवास विकास एचपी वेस्ट
8- जगदीशपुरा, लोहामंडी
9- छत्ता एरिया, धुलियागंज, फ्रीगंज, जीवनीमंडी, मदार गेट।
10- फतेहपुर सीकरी शहरी और ग्रामीण।
11- टीवाईसी, रामबाग, सीतानगर, गोकुल नगर, नराइच।
12- सुशील नगर, यमुना ब्रिज, महताब बाग।
13- विभव नगर।
14- शाहगंज-2, रसूलपुर, खरिया मोड़, सराय ख्वाजा।
15- नामनेर, , एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छौआ नगर।
16- आजमपाड़ा, रामनगर, पृथ्वीनाथ, फाटक।
17- बाह नगरीय।
18- भगवान टाकीज।
19- तोपखाना, राजामंडी।
20- मोतीकुंज, मदिया कटरा।
21- डडुकरा, फतेहपुर सीकरी, दूरा।
22- छींपीटोला
23- नगला काली, देवरी रोड।
24- मारुति एस्टेट, ग्यासपुरा, शाहगंज।
25- पथवारी, छत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
26- मूलचंद्र हॉस्पिटल, नगला सब्ले अछनेरा
27- दयालबाग।
28- राजराय बरौली अहीर
29- सिकंदरा, ककरैठा, अमर उजाला
30- सदर बाजार
31- सिकंदरा सब्जीमंडी
32- नगला पाड़ा,कौशलपुर, नगला बूदी
33- टेढ़ी बगिया, बंबा
34- शाहदरा, नुनिहाई, यमुनापार।
35- नगला महादेव, शहानाबाद, विभव नगर।
36 जरुआ कटरा, अकोला मलपुरा।
37- झारपुरा, बमरौली कटरा, डौकी।
38- ककुआ, बरौली अहीर।  
39 - टपरा, बिचपुरी
40- नाई की मंडी
41. मुरेंडा गांव
42. गांव बाद
43. केके नगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed