{"_id":"5ea316ed8ebc3e906b601586","slug":"lockdown-kasganj-news-agr439172867","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से पलायन कर आने वाले लोग होंगे क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से पलायन कर आने वाले लोग होंगे क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बाहर से जिले की सीमा में पलायन कर आने वाले लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर है। ऐसे लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया जाएगा। प्रशासन ने ऐसे लोगों की जांच के लिए जिले की सभी सीमाओं पर टीम तैनात की है। टीमें तीन शिफ्टों में सीमा पर तैनात रहेंगी।
जिले में बाहरी जनपदों एवं राज्यों से आने वाले लोगों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया। बस व अन्य साधन बंद होने के बाद भी लोग पैदल, साइकिल आदि साधनों के माध्यम से जिले में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से जिले में कोरोना का संक्रमण न फैल जाए इस बात को लेकर प्रशासन सतर्क है।
जिले की सीमाओं को कासगंज से अलीगढ़ ढोलना मार्ग, कासगंज-सिकंद्रराऊ मार्ग, अमांपुर-एटा मार्ग तथा एटा-सिढ़पुरा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। इन सीमाओं पर लगाई गई स्वास्थ्य विभाग की टीमें आने वाले लोगों का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद पूर्ण विवरण लेकर उनको घरों पर क्वारंटीन करेंगी।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए जिले की सभी सीमाओं पर तीन शिफ्टों में टीमें तैनात कर दी गई हैं। टीम के सदस्य आने वाले व्यक्ति की अच्छी तरह से जांच कर उसको घर पर क्वारंटीन करेंगे। साथ ही पूरा विवरण प्रतिदिन उपलब्ध कराएंगे। - तेज प्रताप मिश्र मुख्य विकास अधिकारी