फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

अब एप पर अपना खाता अपडेट कर सकेंगे निर्माण श्रमिक

Tue, 21 Apr 2020 09:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। लॉकडाउन में शासन से तीन माह तक दी जाने वाली धनराशि का लाभ पाने से वंचित श्रमिकों के लिए विभाग ने यूपीबीओसीडबल्यू एप लांच किया है। इसके जरिए वह घर बैठे ही अपनी बैंक खाता संख्या अपडेट कर सकेंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शासन ने निर्माण कार्य से जुडे़ श्रमिकों के जीविकोपार्जन की समस्या को देखते हुए तीन माह तक एक हजार रुपये उनके खाते में भेज रही है। लेकिन जिले में आज भी तमाम ऐसे श्रमिक हैं जो श्रम विभाग में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इनका पंजीकरण भी अपडेट है, लेकिन उनकी बैंक खाता संख्या विभाग के पास नहीं हैं। इससे विभाग को ऐसे 4420 श्रमिकों के खाते में धन भेजने में समस्या आ रही है। शासन ने ऐसे श्रमिकों को लाभ देने के लिए एक यूपीबीओसीडबल्यू एप लांच किया है। इससे श्रमिक घर बैठे ही अपना बैंक खाता अपडेट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क श्रमिक
6397222054
8057695199
जिन श्रमिकों के पंजीयन रिन्यू होने के बाद विभाग के पास खाता संख्या नहीं है वे एप डाउन लोड करके अपना खाता अपडेट कर दें, जिससे उनके खाते में सहायता राशि को भेजा जा सके। - अशोक कुमार पांडेय श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed