फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown 521 Child Birth In Government Hospital Firozabad

लॉकडाउनः निजी नर्सिंग होम बंद, सरकारी अस्पताल में गूंजी 521 बच्चों की किलकारियां

Fri, 08 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 May 2020 12:08 AM IST
सार

 25 मार्च से सात मई तक 521 में बच्चों ने जन्म लिया

विज्ञापन
Lockdown 521 Child Birth In Government Hospital Firozabad
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के बीच सैकड़ों घरों में किलकारियां गूंजी। लॉकडाउन के बीच सौ शैय्या अस्पताल में 521 बच्चों ने जन्म लिया। जिसमें से अधिकतर बच्चे सामान्य प्रसव से पैदा हुए हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण के डर से निजी अस्पताल डिलीवरी केस नहीं ले रहे हैं तो सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या बढ़ गई है। लॉकडाउन में अधिकतर निजी नर्सिंग होम बंद हैं जिसके कारण प्रसूताएं सीधे सरकारी अस्पताल की ओर रुख कर रही हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सक सामान्य प्रसव पर जोर दे रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में हर माह औसतन 150 से 170 बच्चे जन्म लेते हैं। वहीं 80 से 90 बच्चे ही सामान्य प्रसव से होते थे। मातृ-शिशु अस्पताल में 25 मार्च से सात मई तक 521 में बच्चों ने जन्म लिया है। सामान्य डिलीवरी का आंकड़ा 500 है। जबकि 21 ऑपरेशन हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के पहले स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस के कारण प्रसव से पूर्व प्रसूता की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। कोरोना से संबंधित लक्षण दिखने पर कोविड-19 की जांच कराने की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। सर्दी, खांसी व जुकाम की शिकायत पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी जा रही है। सिजेरियन ऑपरेशन करने से पहले डॉक्टर डाटा भी तैयार कर रहे हैं।
 
प्रसूताओं को मास्क पहनना अनिवार्य
प्रसूताओं को मास्क पहनना अनिवार्य है। प्रसूता खुद को और बच्चे का संक्रमण से बचाने के लिए मास्क पहन रही हैं। ऑपरेशन कक्ष में जाने के पहले प्रसूताओं को बकायदा मास्क पहनाया जाता है। परिवार के सदस्यों को कम से कम अस्पताल आने की सलाह दी जा रही है।

कोरोना वायरस को लेकर विभाग एहतियात बरतता जा रहा है। लॉकडाउन की अवधि में नार्मल डिलीवरी काफी हुई है। संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से ओटी की व्यवस्था है। कोरोना पॉजिटिव प्रसूताओं के लिए भी अस्पताल में डिलीवरी की व्यवस्था करा रहे हैं। डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed