फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lock found hanging on PHC Nibohara

Agra News: पीएचसी निबोहरा पर लटका मिला ताला

Tue, 21 Jan 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lock found hanging on PHC Nibohara
पीएचसी निबोहरा पर लटका ताला - फोटो : पीएचसी निबोहरा पर लटका ताला
फतेहाबाद। तहसील मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर राजस्थान सीमा के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा में सोमवार को ताला नहीं खुला। मरीज अस्पताल से बिना कराए लौट गए। कुछ मरीजों ने आगरा या फतेहाबाद जाकर निजी अस्पताल में इलाज कराया। पीएचसी निबोहरा में आए दिन चिकित्सक के नहीं पहुंचने की शिकायत होती रहती है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन


मौके की फर्जी लोकेशन भेजकर उपस्थित दर्ज कराता है चिकित्सक
पीएचसी निबोहरा पर सोमवार सुबह लोगों ने शिकायत की कि वहां ताला लगा है। वहां तैनात चिकित्सक ने अस्पताल की लोकेशन अधिकारियों के मोबाइल पर भेजकर अवगत कराया कि वह अस्पताल पर मौजूद है। उसने लोकेशन की फर्जी रिपोर्ट घर बैठे ही भेज दी। इस संबंध में सीएचसी फतेहाबाद के अधीक्षक डाॅ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि डाॅ. योगेश ने लोकेशन वाला फोटो ग्रुप पर भेजा है। मुझे आज ही जानकारी हुई है कि लोकेशन मोबाइल पर फर्जी बनाकर भेज दी गई है। इस संबंध में सीएमओ आगरा को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। इस संबंध में डॉ योगेश ने बताया कि मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा में ही था। जब कोई फोटो लेने आया होगा तो मैं पानी आदि लेने गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed